Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWC 2019- आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए जाने कौन सा देश किस दिन करेगा टीम की घोषणा

भारत में  यटि तो इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच जारी है लेकिन इस सभी विश्व क्रिकेट की सभी टीमों की नजरें इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले विश्व कप पर टिकी हैं। इस विश्व कप के लिए नजरें खासकर अपनी स्क्वॉड चुनने पर है।

विश्व कप की सभी टीमों के स्क्वॉड चुने जाने की लेटेस्ट अपडेट

अगले कुछ ही दिनों में सभी टीमों की विश्व कप के लिए 15 खिलाड़ियों की स्क्वॉड चुन ली जाएगी। इस विश्व कप में 10 टीमें भाग लेने जा रही है जिसमें न्यूजीलैंड टीम की क्रिकेट बोर्ड ने तो अपनी टीम का चयन कर लिया है।

तो वहीं बाकी सभी टीमों के संयोजन का चुना जाना बाकी है तो आपको इस रिपोर्ट में दिखाते हैं हर टीम का अपनी स्क्वॉड चुने जाने की अपडेट….

भारत- 15 अप्रैल

भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन के चुने जाने की जानकारी दी। भारतीय क्रिकेट टीम का चयन 15 अप्रैल को होना है और इसी दिन भारत की 15 सदस्यीय स्क्वॉड की तस्वीर साफ हो जाएगी।

पाकिस्तान- 18 अप्रैल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम की 23 मेंबर की घोषणा तो कर दी है। अब वो इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के पहले इन 23 खिलाड़ियों में से 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका- 18 अप्रैल

अब तक एक भी बार विश्व कप जीतने में सफल नहीं रही दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम पर भी हर किसी की नजरें लगी हुई हैं। जिसका चयन 18 अप्रैल को किया जाएगा। जिसके बाद इन चुने 15 खिलाड़ियों का केंप 12 मई हो लगेगा।

इंग्लैंड- 17 अप्रैल

मेजबान इंग्लैंड इस विश्व कप की सबसे फेवरेट टीम है। इस टीम का चयन 17 अप्रैल को किया जाएगा। इंग्लैंड की टीम के चयन तो इस दिन होना तय है लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि क्या वो जोफ्रा आर्चर को जगह देंगे या नहीं ये देखने वाली बात है।

बांग्लादेश- 15 से 20 अप्रैल के बीच

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड विश्व कप के लिए अपनी टीम का चयन 15 से 20 अप्रैल के बीच करेगा। बोर्ड ने अपनी तरफ से जारी कर दिया है कि इस दौरान टीम की चयन करने के बाद 24 अप्रैल को कैंप का आयोजन करेगी।

ऑस्ट्रेलिया- तारीख नहीं हुई है तय

पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के चयन पर हर किसी की नजरें हैं और लेकिन इस टीम की विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड के चयन की तारीख अभी तय नहीं है।

अफगानिस्तान- तारीख नहीं हुई है तय

पिछले कुछ साल से सबसे जबरदस्त ग्रोथ करने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की विश्व कप के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा हो चुकी है। इनमें से 15 सदस्यीय टीम की घोषणा होनी बाकी है जो जल्द ही हो जाएगी लेकिन इसकी तारीख तय नहीं हुई है।

श्रीलंका- तारीख नहीं हुई है तय

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी विश्व कप के लिए अपनी टीम को चुनने की तैयारी कर ली है। हालांकि अभी तक ये तय नहीं है कि श्रीलंका क्रिकेट टीम की घोषणा किस दिन को होगी।

वेस्टइंडीज- तारीख नहीं हुई है तय

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम दो बार विश्व विजेता बनी है। लेकिन पिछले कुछ साल से वेस्टइंडीज की टीम वो दम नहीं दिखा सकी है। लेकिन इनकी विश्व कप स्क्वॉड पर हर किसी की नजरें हैं। टीम का चयन कब होगा इसकी तारीख तय नहीं हुई है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post CWC 2019- आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए जाने कौन सा देश किस दिन करेगा टीम की घोषणा appeared first on Sportzwiki.