Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWC 2019- पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने चुना अपनी भारतीय टीम, कई चौंकाने वाले नाम, इन्हें सौंपी कप्तानी

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए सोमवार यानि आज भारतीय क्रिकेट टीम की 15 सदस्यीय टीम का चयन होना है। भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप के लिए होने वाले चयन के लिए हर कोई दिल थाम के बैठा है।

गौतम गंभीर ने विश्व कप के लिए चुनी भारतीय स्क्वॉड

भारतीय क्रिकेट फैंस के साथ ही उन तमाम पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर कौन-कौन से खिलाड़ी चयनकर्ताओं के पिटारे से निकलेंगे।

जो भी हो भारतीय टीम का चयन आज शाम तक हो जाएगा, लेकिन टीम के चयन के ठीक एक दिन पहले रविवार को भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपनी पसंद की 15 सदस्यीय स्क्वॉड चुना ही जिसमें कई चौंकाने वाले नाम हैं।

गौतम गंभीर ने अपनी पसंद की टीम में शामिल किए कई चौंकाने वाले नाम

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और भारत के लिए साल 2011 विश्व कप जीत के सबसे बड़े नायक रहे गौतम गंभीर ने भारतीय टीम का जो चयन किया है उसमें कुछ ऐसे नाम हैं जिनके बारे में आपको हैरानी हो सकती है।

सोमवार को एमएसके प्रसाद की अगुवायी वाली चयन कमेटी के सामने सबसे बड़ी चुनौती भारतीय टीम के लिए नंबर 4 के बल्लेबाज को चुनने की रहेगी जो हर किसी के लिए संस्पेंस है। लेकिन वहीं गौतम गंभीर ने इस स्थान के लिए अपनी विचारों के अनुरूप ही नाम पसंद किया है।

नंबर 4 के लिए संजू सैमसन तो स्पिन गेंदबाजी में चुना अश्विन को

जिसमें गौतम गंभीर ने पिछले दिनों की तरह ही आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे संजू सैमसन को चुना है। संजू सैमसन के बारे में गौतम गंभीर पहले ही ट्वीट के जरिए नंबर 4 के लिए उपयुक्त विकल्प करार दे चुके हैं।

इसके अलावा गौतम गंभीर ने टीम में तीसरे स्पिनर के रूप में अनुभवी रविचन्द्रन अश्विन को चुना है। अश्विन को रविन्द्र जडेजा के स्थान पर तरजीह दी। तो वहीं कॉफी विद करन में विवादों में रहे हार्दिक पंड्या और केएल राहुल दोनों को ही गंभीर ने अपनी टीम में शामिल किया। तो साथ ही चौथे पेसर के रूप में नवदीप सैनी को चुना।

इस तरह से है गौतम गंभीर के द्वारा चुने गए 15 खिलाड़ी

विराट कोहली(कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, महेन्द्र सिंह धोनी, संजू सैमसन, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविचन्द्रन अश्विन, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव और नवदीप सैनी.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post CWC 2019- पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने चुना अपनी भारतीय टीम, कई चौंकाने वाले नाम, इन्हें सौंपी कप्तानी appeared first on Sportzwiki.