Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWC 2019-डेविड वार्नर या उस्मान ख्वाजा में से कौन करेगा पारी की शुरुआत, खुद कप्तान फिंच ने बताया नाम

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में सबसे ज्यादा पांच बार की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय स्क्वॉड का चयन सोमवार को कर लिया गया है। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम के चयन में एक मजबूत टीम पर ध्यान दिया गया है। जिसमें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर, एरोन फिंच और उस्मान ख्वाजा के रूप में तीन सलामी बल्लेबाजों को चुना है।

ऑस्ट्रेलिया  की टीम में वार्नर की वापसी के बाद कौन करेगा सलामी बल्लेबाजी

डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया के एक सफल सलामी बल्लेबाज रहे हैं लेकिन वो पिछले 12 महीनों से बॉल टेंपरिंग के कारण प्रतिबंध झेल रहे थे लेकिन अब उनकी वापसी हो चुकी है।

तो वहीं जब डेविड वार्नर टीम में नहीं थे तो सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी एरोन फिंच के साथ उस्मान ख्वाजा को दी गई थी इस जोड़ी ने ओपनिंग करते हुए बेहतरीन काम किया है।

एरोन फिंच के साथ कौन? वार्नर या ख्वाजा

लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप में एरोन फिंच के साथ सलामी जोड़िदार के रूप में कौन होगा? डेविड वार्नर या उस्मान ख्वाजा।

इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिंच ने कहा कि

“अगले 6-8 हफ्तों में सोचने के लिए बहुत कुछ होने जा रहा है। हमारे सर्वश्रेष्ठ संयोजन और हमारी तरफ से सबसे अच्छा तरीका खोजने की कोशिश करने का है। टॉप में डेवी का रिकॉर्ड अविश्वसनीय है। और हाल ही में उजी(उस्मान) ने भी शानदार किया है। जिस तरीके से हम जाते हैं वहां मिश्रण करने की जरूरत है।” 

एरोन फिंच ने दी प्रतिक्रिया, हम तीनों ही कर सकते हैं नंबर तीन पर भी बल्लेबाजी

एरोन फिंच ने आगे कहा कि

मुझे लगता है कि हम सभी 3 नंबर पर खेल सकते हैं। मुझे शायद सीमित ओवरों की क्रिकेट में उस स्थिति में हम तीनों में से कम से कम अनुभव मिला है। ये कुछ ऐसा है जिसके साथ हम जुगलबंदी करेंगे और छेड़छाड़ करेंगे। ये उस बात पर निर्भर होगा कि कौन बाएं हाथ का रहेगा।”

फिंच ने कहा ख्वाजा

“एक क्लास खिलाड़ी हैं और वनडे क्रिकेट में वो पिछले 6 महीनों से ज्यादा फॉर्म में हैं। वो अविश्वसनीय हैं उन्होंने जो कुछ भी किया है वो सबकुछ किया है। उन्होंने बड़े रन किए हैं और महत्वपूर्ण मैचों में बड़े शतक के साथ सीरीज अपने नाम की। ये बहुचत बड़ी बात है जब वो अपने लय में रहे तो उन्हें रोकना मुश्कल होगा।”

स्मिथ और डेविड वार्नर हैं विश्वस्तरीय खिलाड़ी

स्टीवन स्मिथ के टीम में चयन को लेकर फिंच ने कहा कि

“हां, ये सब समान बहस के लिए है। अब जब टीम का चयन हो गया है और हमें 15 में से चुनना के लिए मिल जाएगा। ये चीजों को बहुत साफ करता है और उस सामान को मैप करना शुरू कर सकते हैं। जब आप 11 खोजते के लिए 18 या 19 खिलाड़ियों को देख रहे हैं तो मुझे लगता है ये बहुत मुश्किल है।”

विश्व स्तर के खिलाड़ियों के रूप में आप हमेशा अपने आप पर प्रदर्शन का दबाव डालते हैं और मुझे लगता है कि महान खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। वो(स्मिथ-वार्नर) दबाव में रहते हैं जब उन्हें जरूरत होती है। जाहिर है डेवी जिस फॉर्म में हैं वो  भारत में अविश्वसनीय है।  मुझे पता है वो उतने ही भूखे हैं जितना वो कभी ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मुझे नहीं लगता कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। स्टीव शायद शुरु करने के लिए थोड़ा धीमा हो गए हैं और चोट उनको थोड़ा पीछे ले गई है। लेकिन हमने अतीत में देखा है कि वो इंटरनेशनल के दो महान खिलाड़ी हैं। मुझे कोई संदेह नहीं है कि वो फिर से प्रदर्शन करेंगे।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post CWC 2019-डेविड वार्नर या उस्मान ख्वाजा में से कौन करेगा पारी की शुरुआत, खुद कप्तान फिंच ने बताया नाम appeared first on Sportzwiki.