Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWC 2019- आज मुंबई में होगा विश्वकप के लिए भारतीय टीम का चयन, जाने कब और किस चैनल पर होगा प्रसारण

इन दिनों भारत में इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की धूम मची हुई है। पिछले कुछ दिनों से तमाम क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस केश रिच टी20 क्रिकेट लीग के रोमांच पर लगी हुई है। पूरा क्रिकेट जगत आईपीएल मय हुआ पड़ा है, भले ही आईपीएल फिवर लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा हो, लेकिन आज तो भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें तो सिर्फ और सिर्फ विश्व कप के लिए आने वाली भारतीय टीम की स्क्वॉड पर ही लगीं हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के चयन पर हैं पूरे भारतीय प्रशंसकों की नजरें

सोमवार यानि 15 अप्रैल को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए भारतीय टीम का चयन होने जा रहा है। ऐसे में क्रिकेट फैंस बड़ी बेताबी के साथ दिल थामकर चयनकर्ताओं के पिटारे पर नजरें लगाए हुए हैं।

आखिर नजरें हो भी क्यों ना क्योंकि चयनकर्ताओं के पिटारे से उन 15 खिलाड़ियों के नाम निकलने जा रहे हैं जिन पर पूरे भारत देश को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का टाइटल जीताने की उम्मीद है।

भारतीय टीम के चयन प्रक्रिया के बारे में वो बातें जो जानना चाहते हैं आप

ये तो अब हर कोई जानता है कि भारतीय क्रिकेट टीम का चयन 15 अप्रैल को होना है। वैसे आईसीसी की सभी टीमों के स्क्वॉड को अंतिम रूप देने की डेडलाइन 23 अप्रैल को रखी गई थी, लेकिन बीसीसीआई विश्व कप टीम मे चुने खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तैयार करना चाहती है। ऐसे में टीम का चयन आज हो रहा है।

अब क्रिकेट प्रशंसक ये तो जानते ही हैं कि आज टीम का चयन होगा लेकिन आपको हम टीम के चयन होने का समय, स्थान और बाकी अहम चीजों के बारे में भी जानकारी दे देते हैं।

टीम का चयन होने की तारीख- 15 अप्रैल 2019, सोमवार

टीम का चयन होने का स्थान- बीसीसीआई मुख्यालय, मुंबई

टीम के चयन होने का समय– दोपहर 3 बजे से बीसीसीआई की बैठक होगी शुरु

टेलीकास्ट- भारतीय क्रिकेट टीम के चयन का लाइव टेलीकास्ट तो नहीं होगा लेकिन टीम के चयन के बाद स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी पर विश्लेषण होगा।

मुंबई में टीम का चयन किए जाने का कारण-  मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज शाम को ही मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच होना है। यानि इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा की टीमें आमने-सामने होंगी। ऐसे में बीसीसीआई इनसे आसानी से संवाद कर सकता है।

 

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post CWC 2019- आज मुंबई में होगा विश्वकप के लिए भारतीय टीम का चयन, जाने कब और किस चैनल पर होगा प्रसारण appeared first on Sportzwiki.