आईपीएल 2019 के 16वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। पहले मैच में हार के बाद हैदराबाद की टीम ने शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों मैचों में शानदार जीत दर्ज की। दूसरी तरफ दिल्ली के लिए टूर्नामेंट उतार चढ़ाव भरा रहा है। पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ पक्की दिख रही जीत के बाद भी टीम को हार मिली।
आईये आपको बताते हैं, इस मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में
पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 24 रन की एक अच्छी पारी खेली थी वहीं केकेआर के खिलाफ वह 99 रन बनाकर आउट हुए। किंग्स इलेवन के खिलाफ वह पहली गेंद पर आउट हो गये थे। शॉ में निरंतरता की कमी रही है और वह इसे दूर करना चाहेंगे।
शिखर धवन

शिखर धवन के कंधो पर टीम के तेज शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी। वह टीम के सीनियर बल्लेबाज हैं और अपना काम इस आईपीएल में बखूबी कर रहे हैं। वह पिछले कई मैचों से सेट होने के बाद आउट हो रहे हैं।
श्रेयस अय्यर

टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला अभी तक उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है। वह शिखर धवन की तरफ ही सेट होने के बाद लंबी पारी खेलने में असफल रहे हैं। इस मैच में वह लम्बी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।
ऋषभ पंत

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के सबसे प्रमुख खिलाड़ी है। दिल्ली की जीत-हार उनकी बल्लेबाजी पर काफी निर्भर करती हैं। पिछले कुछ मैचों से पन्त मैच फिनिश करने में असफल रहे हैं। इस मैच में मुंबई के खिलाफ पहले मैच में खेली गयी पारी जैसी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
शेरफेन रदरफोर्ड

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच में कॉलिन इनग्राम की जगह शेरफेन रदरफोर्ड को मौका दे सकती है। कोलिन इनग्राम ने कई मैचों में अच्छी शुरुआत की लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए हैं। इसी वजह से उन्हें अब बाहर जाना पड़ सकता है।
अक्षर पटेल

दिल्ली ने अक्षर पटेल को हनुमा विहारी की जगह टीम में मौका मिल सकती है। विहारी को दो मैचों में मौका मिला लेकिन वह अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे। अक्षर पटेल शानदार गेंदबाजी करने के साथ ही अंतिम ओवरों में तेजी से रन बना सकते हैं।
क्रिस मॉरिस

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस पिछले काफी समय से दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए थे। अब हैदराबाद की बल्लेबाजी के सामने भी यही कारनामा दोहराना चाहेंगे।
हर्षल पटेल

इशांत शर्मा की जगह टीम में शामिल किये गये हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी की है। केकेआर के खिलाफ उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। हैदराबाद की बल्लेबाजी बेहतरीन है और पटेल केकेआर के खिलाफ किये प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।
कगिसो रबाडा

कगिसो रबाडा को वर्तमान का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है। वह दिल्ली के लिए इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। केकेआर के खिलाफ सुपर ओवर में उनकी गेंदबाजी कोई नहीं भूल पाया है। इस मैच में वॉर्नर और बैरेस्टो के खिलाफ वैसी ही गेंदबाजी करना चाहेंगे।
अमित मिश्रा

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मैच में अमित मिश्रा को आराम देकर आवेश खान को मौका दिया था। आवेश इस मैच में काफी महंगे सबित हुए। इसी वजह से एक बार फिर टीम में अनुभवी अमित मिश्रा की वापसी तय दिख रही है।
ट्रेंट बोल्ट

सनराइजर्स हैदराबाद के पास डेविड वार्नर और जॉनी बैरेस्टो जैसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाज हैं। इन्हें रोकने के लिए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम संदीप लामिछाने की जगह अनुभवी ट्रेंट बोल्ट को मौका दे सकती है। मुंबई के खिलाफ हुए पहले मैच के बाद वह लगातार टीम से बाहर हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post DCvsSRH: सनराइजर्स हैदराबाद के जीत का रथ रोकने 4 बदलाव के साथ उतर सकती है दिल्ली कैपिटल्स appeared first on Sportzwiki.