Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

DCvsSRH : STATS : मैच में बने कुल 8 रिकॉर्ड, बैरेस्टों और वार्नर की जोड़ी ने बनाये कई विश्व रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2019 के 16वें लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स  की टीम को 5 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही उन्होंने पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए है. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकार्ड्स बनाये हैं. इन्ही रिकार्ड्स को हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.

आइये डालते हैं एक नजर आज के मैच में बने आंकड़ो पर : 

1. सनराइजर्स हैदराबाद की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 9वीं जीत थी, इससे पहले दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 12 मैच खेले गए थे. जिसमे से 8 मैच सनराइजर्स हैदरबाद की टीम ने जीते हुए थे. वहीं 4 मैच दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीते हुए थे.

2. सनराइजर्स हैदराबाद ने आज फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में अपनी चौथी जीत दर्ज की, इससे पहले दिल्ली और हैदराबाद के बीच इस स्टेडियम में कुल 4 मैच खेले गए थे. जिसमें से 3 मैच सनराइजर्स की टीम ने जीते हुए थे. वहीं 1 मैच दिल्ली की टीम ने जीता हुआ था.

3. मोहम्मद नबी ने आज अपने 9 आईपीएल विकेट पूरे किये हैं. इन 9 आईपीएल विकेट में से 7 विकेट बाएँ हाथ के बल्लेबाजों के है.

4. भुवनेश्वर कुमार को पांच आईपीएल मैचों के बाद आज विकेट मिला है. आज से पहले खेले अपने पिछले 5 आईपीएल मैचों में उन्हें कोई भी विकेट हासिल नहीं हुआ था.

5. डेविड वार्नर और जॉनी बैरेस्टों ने आज 63 रन की साझेदारी की, यह दोनों खिलाड़ियों की इस आईपीएल में चौथी लगातार 50 से ज्यादा की साझेदारी थी.

6. सनराइजर्स हैदराबाद ने आज पॉवर प्ले में 62 रन बनाये. आईपीएल 2019 में अबतक उन्होंने अपने 4 मैचों में पॉवर प्ले में 50 से ज्यादा रन बनाये हैं.

7. जॉनी बैरेस्टों ने आज 48 रन की पारी खेली. उन्होंने अबतक अपनी सभी आईपीएल पारियों में 30 से ज्यादा रन बनाये हैं.

8. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आज आईपीएल 2019 में अपनी लगातार तीसरी जीत हासिल की है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post DCvsSRH : STATS : मैच में बने कुल 8 रिकॉर्ड, बैरेस्टों और वार्नर की जोड़ी ने बनाये कई विश्व रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.