आईपीएल 2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद आज इस सीजन के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। शानदार फॉर्म में चल रही इस टीम ने पिछले मैच में आरसीबी की करारी मात दी थी। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स को जीते हुए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
चोट से परेशान टीम

पिछले दो मैचों में शानदार जीत दर्ज करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान की चोट से परेशान है। केन विलियमसन बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में चोटिल हो गये थे। इसी वजह से उन्होंने इस सीजन दो मैच नहीं खेले हैं।
वह कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ पहले मैच और फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हुए तीसरे मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार का हाथ में टिया की कमान थी।
इस मैच में भी संदेह

अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में भी केन विलियमसन के खेलने पर सवाल बना हुआ है। रिपोर्ट्स की माने तो उनकी चोट बेहतर नहीं हुई है और वह इस मैच में भी बाहर बैठ सकते हैं।
वह टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हैं। दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला के मैदान पर होने वाले इस मैच में स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलने की उम्मीद है। केन स्पिन गेंदबाजी के शानदार बल्लेबाज है और टीम की उनकी कमी महसूस होगी।
कप्तान भी अनुभवहीन

केन विलियमसन की गैरमौजूदगी की टीम की कमान भुवनेश्वर कुमार के हाथों में रहती है। भुवी के पास कप्तानी का कोई खास अनुभव नहीं है। आईपीएल इतिहास में उन्होंने अभी तक सिर्फ इन्हीं दो मैचों में कप्तानी की है।
केन विलियमसन की कप्तानी में टीम पिछले सीजन फाइनल तक पहुंची थी। इसके साथ ही उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट का भी काफी अनुभव है। यही वजह है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले इस मैच में टीम को उनकी काफी कमी महसूस होने वाली है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post DCvsSRH: दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बुरी खबर, दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर! appeared first on Sportzwiki.