सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आईपीएल 2019 के 16वें मैच में 5 विकेट से हरा दिया है. यह दिल्ली की टूर्नामेंट में तीसरी हार थी. कप्तान श्रेयस अय्यर टीम की इस हार से काफी दुखी हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा है, कि विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत कठिन था. साथ ही उन्होंने कहा है, कि उनके बल्लेबाजों को जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करनी चाहिए थी. उन्होंने अपनी टीम की हार का जिम्मेदार बल्लेबाजों को ही बताया है.
विकेट बल्लेबाजी करने के लिए बहुत कठिन

मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने बयान में कहा, “पिछले दो मैच हमारे लिए काफी निराशाजनक रहे हैं. हालाँकि, आज का विकेट बल्लेबाजी करने के लिए बहुत कठिन था. चूंकि वे पहले गेंदबाजी कर रहे थे, इसलिए उनके सामने एक लक्ष्य था और उन्हें पता था, कि स्कोर को किस तरह से चेस करना है. हमारे पास बल्लेबाजी के दौरान इस तरह का मौका नहीं था. हमारे लिए इस मैच में एक सकारात्मक बात यह रही, कि हम मजबूती के साथ इस मैच में वापस आये थे.”
140-150 का स्कोर एक बहुत अच्छा स्कोर होता

श्रेयस अय्यर ने आगे अपने बयान में कहा, “मुझे लगता है, कि इस पिच पर 140-150 का स्कोर एक बहुत अच्छा स्कोर होता, खासकर तब जब हम तीन स्पिनरों के साथ खेल रहे थे. दुर्भाग्य से हम इस मैच में नियमित अंतराल में अपने विकेट गंवाते रहे और इसकी भरपाई पूरी पारी के दौरान नहीं कर पाये.”
मुझे बल्लेबाजी के दौरान थी समर्थन की जरुरत

श्रेयस अय्यर ने आगे अपने बयान में कहा, “मैंने आज देर तक बल्लेबाजी की, लेकिन मुझे क्रीज पर किसी खिलाड़ी के समर्थन की जरूरत थी. शीर्ष चार बल्लेबाजों में से एक खिलाड़ी को जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करनी होगी और आज मैंने ऐसा करने की सोची. हालाँकि, दुर्भाग्य से मैं राशिद खान की गेंद पर आउट हो गया.”
हमारे गेंदबाज इस समय मानसिक रूप से मजबूत

श्रेयस अय्यर ने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, “हम सनराइजर्स की पारी के पहले कुछ ओवरों में ही लगभग हार गये थे, लेकिन जिस तरह से हम वापस आए उसकी सराहना की जानी चाहिए. गेंदबाज इस समय मानसिक रूप से मजबूत हैं. कप्तान के दृष्टिकोण से अपने गेंदबाजों को देखना वास्तव में अच्छा है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post DCvsSRH : श्रेयस अय्यर ने इन्हें बताया, दिल्ली कैपिटल्स की हार का जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.