इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड वेल्स में 30 मई से क्रिकेट का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए इस समय सभी टीमें मैदान में जमकर पसीना बहा रहे है। विश्व कप के महाकुंभ के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कल 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।
IPL 12: सनराइजर्स और रॉयल्स के लिए आई बुरी खबर, ये दो तूफानी बल्लेबाज हो सकते हैं बाहर
बीसीसीआई द्वारा जारी इस लिस्ट में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जगह बनाने से चूक गए। पंत की जगह विश्व कप में दिनेश कार्तिक को चुना गया है। वहीं कार्तिक के अलावा विजय शंकर और केएल राहुल को भी टीम में चुना गया है। टीम की कमान विराट कोहली के कंधों पर नजर आएगी। इंग्लैंड में विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में तीन तेज गेंदबाज, दो स्पिन गेंदबाज, 4 ऑलराउंडर और 6 बल्लेबाज को शामिल किया है।
साथ ही आपको बता दें कि इन 15 सदस्यीय खिलाड़ियों के अलावा बीसीसीआई ने राजस्थान के खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और आवेश खान को भी टीम मैनेजमेंट ने वर्ल्ड कप के दौरान खास जिम्मेदारी दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बात की जानकारी शाम को दी कि ये चारों गेंदबाज भी भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे और वहां विश्व कप तैयारियों में टीम की मदद करेंगे। लेकिन ये चारों गेंदबाज 15 सदस्यीय स्क्वाड का हिस्सा नहीं होंगे। आपको बता दें कि नवदीप सैनी और दीपक चाहर इस समय आईपीएल में खेल रहे हैं और अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित कर रहे है।
Herald