इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी विश्व कप के दिन जैसे जैसे नजदीक आते जा रहे है। वैसे वैसे सभी टीमें कड़ी मेहनत करती नजर आ रही है। विश्व कप के लिए सभी टीमें अपने खिलाड़ियों की घोषणा करने की तैयारियों में लगे हुए है। इसी बीच आपको बता दें कि विश्व कप के लिए बीसीसीआई आज भारतीय टीम की घोषणा करने जा रहा है। आपको बता दें कि 30 मई से इंग्लैंड में विश्वकप का आगाज होने वाला है।
मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार आज पूरे देश की निगाहें बीसीसीआइ की तरफ लगी होंगी। जो विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन करेगी। हालांकि, मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद और कप्तान विराट कोहली पहले ही यह कह चुके हैं कि टीम लगभग तय है। लेकिन फिर भी इस घोषणा में कुछ आश्चर्य हो सकते हैं। लेकिन चुनी जाने वाली टीम में सबसे माथापच्ची नंबर चार और तीसरे सलामी बल्लेबाज के बारें में हो सकती है।
ऐसे में चयनकर्ता चार नंबर के लिए अंबाती रायडु, ऋषभ पंत, विजय शंकर, दिनेश कार्तिक, रविन्द्र जडेजा और श्रेयष अय्यर का विकल्प दे सकते हैं। वहीं आईपीएल में भी कई युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे है। ऐसे में एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय टीम इस विश्वकप के लिए कुछ खिलाड़ियों को सरप्राइज दे सकते है। आपको बता दें कि भारतीय टीम दो बार विश्व कप का ये महाकुंभ जीत चुकी है। एक बार कपिल देव की कमान में, दूसरी बार महेन्द्र सिंह धोनी की कमान। अब देखना होगा कि क्या विराट कोहली की कमान में टीम इंडिया तीसरी बार विश्वकप जीतने में सफल हो पाती है या नहीं। आपको बता दें कि भारतीय टीम इस महाकुंभ का आगाज 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।
Herald