Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INJURY UPDATE: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन के चोट पर आई अपडेट, जाने कब तक बैठेंगे बाहर

अब वर्ल्ड कप शुरू होने में बस 2 महीनें से भी कम समय बचा है, तो इस समय हर टीम की बस एक ही चिंता है, कि उनका कोई भी मुख्य खिलाड़ी अब इस समय चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर ना हो जाये. न्यूज़ीलैण्ड की टीम के कप्तान और शानदार बल्लेबाज केन विलियम्सन की चोट ने उनकी टीम की मुश्किले बढ़ा दी है.

बांग्लादेश के खिलाफ हुई सीरिज में चोटिल हुए थे विलियम्सन

केन विलियम्सन न्यूज़ीलैण्ड के तीनों प्रारूपों के कप्तान हैं और वो विश्व के बड़े बल्लेबाज में से एक गिने जाते हैं. मार्च में चल रहे न्यूज़ीलैण्ड और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में विलियम्सन के कंधे में चोट लग गयी थी, जिसके बाद उनके आईपीएल खेलने की संभावना कम हो गयी थी, लेकिन चोट के बाद भी विलियम्सन आईपीएल के पहले मैच के बाद टीम से जुड़ गये थे और हैदराबाद के लिए उन्होंने दूसरा मैच भी खेला, लेकिन विलियम्सन की चोट फिर से सामने आ गयी और वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हुए मैच में नहीं खेल पाए.

विलियम्सन के चोट से सिमोन डूल हैं परेशान

विलियम्सन के चोट पर बोलते हुए सिमोन ने कहा कि

“ऐसे चोट के लिए 1 या 2 हफ्ता बहुत कम होता है. मुझे नहीं लगता कि जब वो हैदराबाद के लिए आईपीएल खेंले तो वो पूरी तरह से फिट थे. हमने देखा की उस मैच के बाद उनकी चोट और भी बढ़ गयी. केन अब आगे के मैच शायद ना खेल पाए. हम सब जानते हैं, कि  केन विलियम्सन वर्ल्ड कप में न्यूज़ीलैण्ड के लिए कितने बड़े खिलाड़ी हैं और अगर वो वर्ल्ड कप के लिए फिट नहीं हो पाते हैं, तो ये न्यूज़ीलैण्ड के लिए एक बड़ा झटका होगा.”

न्यूज़ीलैण्ड ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की घोषित

न्यूज़ीलैण्ड ने कल ही अपनी वर्ल्ड कप की टीम के 15 खिलाड़ियों का नाम घोषित कर दिया है और केन विलियम्सन को अपनी टीम का कप्तान भी नियुक्त किया है, तो अब उम्मीद है की विलियम्सन आईपीएल के अगले कुछ मैच में खेलते नहीं दिखाई देंगे.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post INJURY UPDATE: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन के चोट पर आई अपडेट, जाने कब तक बैठेंगे बाहर appeared first on Sportzwiki.