Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: इस बल्लेबाज के नाम दर्ज हुआ 1000 रन बनाने के लिए सबसे कम गेंदें खेलने का रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। अब धीरे-धीरे आईपीएल 12 का रोमांच बढ़ने लग गया है। रोज कोई न कोई रिकॉर्ड देखने को मिलता है, साथ ही चौके छक्को की बारिश भी। इसी बीच कोलकाता नाईट राइडर्स के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने आईपीएल के 12वें सीजन में एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

IPL 12: इस गेंदबाज ने बनाई इस सीजन की पहली हैट्रिक, पंजाब अंक तालिका में पहुंची इस स्थान पर

केकेआर के आंद्रे रसेल रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। आंद्रे रसेल आईपीएल में सबसे कम गेंदों में एक हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है। आंद्रे रसेल ने आईपीएल में मात्र 548 गेंदों में ही 1000 रन का आंकड़ा छू लिया। यह सबसे कम गेंद खेलकर 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड है। रसेल ने इसके लिए 43 पारियां खेली हैं। रसेल ने आईपीएल में 53 मैचों की 42 पारियों में 1049 रन बना लिए है।

IPL 12: संजू सैमसन ने तोड़ डाला विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि आंद्रे रसेल ने इस सीजन में अभी तक तीन मैच खेले हैं और 159 रन बनाए है। रसेल का इस सीजन में अभी तक 62 रन टॉप स्कोर है। रसेल ने इस दौरान इस सीजन में अभी तक 1 अर्धशतक जमाया है। रसेल ने इस सीजन में अभी तक 15 छक्के और 11 चौके जड़े है। आपको बता दें कि केकेआर और दिल्ली के बीच रविवार को हुए मैच का परिणाम सुपर ओवर के द्वारा निकला था। केकेआर का अगला मुकालबा 5 अप्रैल को आरसीबी से होगा।



Herald