लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : आईपीएल 2019 के 12वें मैच में चेन्नई (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (75 रन, 46 गेंद, चार छक्के, चार चौके) की किस्मत ने उनका जबरदस्त तरीके से साथ दिया और वो स्टंप पर गेंद लगने के बावजूद आउट नहीं हुए. धोनी का आउट नहीं होना उनकी टीम के लिए फायदेमंद रहा. अगर धोनी आउट हो जाते तो चेन्नई की स्थिति बहुत ही खराब हो जाती.
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल मैच रविवार को 8 बजे शुरू हुआ था, लेकिन खत्म होने में इतनी देर हुई कि घ़़डी की सुई 12 बजे का कांटा पार गई. मैच रात को 12.10 मिनट पर खत्म हुआ और दिन सोमवार हो चुका था. एमए चिदंबरम स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने 14 रनों तक तीन विकेट गंवा दिए थे. राहुल त्रिपाठी (39) और स्टीवन स्मिथ (28) ने 61 रन जो़डते हुए टीम को बिखरने से बचाया.

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल-12 के मैच में राजस्थान रॉयल्स को 8 रनों से पराजित किया. चेन्नई ने 5 विकेट पर 175 रन बनाए. जवाब में राजस्थान टीम 8 विकेट पर 167 रन ही बना सकी. यह तीन मैचों में चेन्नई की तीसरी जीत है और वह तालिका में 6 अंकों के साथ शीर्ष पर है. तीन मैचों में तीसरी हार के साथ राजस्थान सातवें स्थान पर है. बेन स्टोक्स (46) टीम को जीत के मुहाने तक ले गए, लेकिन अंतिम ओवरों में राजस्थानी बल्लेबाज दबाव में विकेट गंवाकर लक्ष्य से दूर रह गए.

चैंपियन टीम हमेशा चैंपियन की तरह से खेलती है और जब बात आइपीएल की हो तो चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) से बड़ा चैंपियन कोई नहीं हो सकता है, क्योंकि सीएसके के पास आइपीएल का सबसे बड़ा थलाइवा (नेतृत्वकर्ता) है. बात चाहे मैदान पर रणनीति की हो या बीच मझधार में फंसी टीम की बल्लेबाजी को बाहर निकालने की, महेंद्र सिंह धोनी का विश्व क्रिकेट में कोई सानी नहीं है, यह धोनी ने रविवार को एक बार फिर चेन्नई में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ साबित कर दिया और सीएसके को आठ रन से अहम जीत दिला दी. 27 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद धौनी ने 46 गेंद में 75 रनों की नाबाद पारी खेलकर चेन्नई को मैच में जबर्दस्त वापसी कराई और पांच विकेट पर 175 रनों तक पहुंचा दिया. कहानी अभी खत्म नहीं हुई थी. अभी तो क्लाइमेक्स आना बाकी था.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम को पहले राहुल त्रिपाठी (39) और स्टीव स्मिथ (28) ने मैच में बनाए रखा. दोनों को इमरान ताहिर ने पवेलियन भेजा. इसके बाद बेन स्टोक्स (46) और जोफ्रा आर्चर (नाबाद 24) ने टीम को लगभग जीत तक पहुंचा दिया था. 18 गेंद में राजस्थान को 44 रन की जरूरत थी. ब्रावो का ओवर महंगा साबित हुआ और इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने 19वां ओवर अच्छा निकाला.
बेयरस्टो और वॉर्नर के तूफान में उड़ा बेंगलुरु
जानी बेयरस्टो (114 रन, 56 गेंद, सात छक्के, 12 चौके) और डेविड वार्नर (नाबाद 100 रन, 55 गेंद, पांच छक्के, पांच चौके) की तूफानी बल्लेबाजी और उसके बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से सनराइजर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 118 रन से रौंदकर मुकाबला जीत लिया. हैदराबाद के 232 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर की टीम 19 ओवर और पांच गेंदों में 113 रन पर सिमट गई. बैंगलोर की यह लगातार तीसरी हार है. बेंगलुरु की ओर से पार्थिव पटेल 11, हेटमेयर 9, विराट कोहली 3, डिविलियर्स 1, मोइन अली 2, प्रयास बर्मन 19 और शिवम दूबे 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
इससे पहले जानी बेयरस्टा और डेविड वार्नर के शतकों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के मैच में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ रविवार को दो विकेट पर 231 रन बनाए. आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला गलत साबित हुआ.
वार्नर और बेयरस्टा ने उनके हर गेंदबाज की बखिया उधेड़ी. यह आईपीएल के इतिहास की पहली जोड़ी हो गई जिसने लगातार तीन शतकीय साझेदारियां की. उन्होंने केकेआर के गौतम गंभीर और क्रिस लिन का 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ बनाया 184 रन की साझेदारी का रिकार्ड की तोड़ा. यह आईपीएल में दूसरी बार हुआ है जब एक ही टीम के दो बल्लेबाजों ने शतक जमाया है. बेयरस्टो को 17वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने आउट किया जो बड़ा शाट खेलने के प्रयास में उमेश यादव को कैच दे बैठे. बेयरस्टा ने 16 बरस के रे बर्मन के नौवें ओवर में 17 और कोलिन डे ग्रांडहोमे के 10वें ओवर में 14 रन बनाए. भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव के 12वें ओवर में उन्होंने 16 रन निकाले.
आज के मैच
पंजाब बनाम दिल्ली, मोहाली
रात आठ बजे
The post IPL-12: रोमांचक मुकाबले में सीएसके ने रॉयल्स को 8 रन से हराया, धोनी ने खेली अर्धशतकीय पारी appeared first on Live Cities.