इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन का 29वां मुकाबला सुपर संडे को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। सुपर संडे के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर टीम ने निर्धारितक 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 161 रनों का लक्ष्य खड़ा किया।
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिछली साल की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 गेंदे शेष रहते हुए इस मैच को जीत लिया और इस सीजन की सातवीं जीत दर्ज की। चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट पर 162 रन बनाकर 5 विकेट से ये मुकाबला जीत लिया। सीएसके की ओर से सबसे ज्यादा रन सुरेश रैना ने बनाए। रैना ने इस मुकाबले में 42 गेंदों में 58 रनों की आतिशी पारी खेली। रैना ने इस दौरान 7 चौके व 1 छक्का लगाया।
इसी के साथ ही रैना इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक शानदार रिकॉर्ड बनाया। सुरेश रैना कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है। रैना के केकेआर के लिए 817 रन हो गए है। इससे पहले रैना ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 803 रन बनाए थे। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने भी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और मैन आफ द मैच अवॉर्ड प्राप्त किया। ताहिर आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। ताहिर ने अपने चार ओवर के स्पेल में 27 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
Herald