Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: KKR के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली के लिए आई बुरी खबर, ये स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 12 को बुखार अब धीरे धीरे फैंस के सिर चढ़कर बोलने लगा है। क्रिकेट के फैंस इस समय चौके छक्को का जमकर लुप्त उठा रहे है। वहीं कई टीमें इस समय अपने खिलाड़ियों के चोटिल होने से जुझ रही है। चोटिल होने की सूची में हाल ही में एक नाम ओर जुड़ गया है।

मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार ये बुरी खबर ​इस साल आईपीएल में नए नाम से मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए आ रही है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल आईपीएल के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए है। इस बात की जानकारी दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने हाल ही में दी है। पोंटिंग ने बताया कि हर्षल पटेल पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में दाएं हाथ में चोट लगा बैठे। इसी के साथ ही अब वह आईपीएल से बाहर हो गए हैं। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली हैं कि पटेल को कितनी गंभीर चोट आई है।

आपको बता दें कि दिल्ली कैप्टिल के इस तेज गेंदबाज ने इस सीजन में दो ही मैच खेले है। पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में पटेल ने 37 रन लुटाए थे और एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हो पाएं। आपको बता दें कि हर्षल पटेल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 55 मैच खेले है। वहीं लिस्ट ए में 49 मैच खेले है। साथ ही आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज कोलकाता के ईडन मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स से मुकाबले करने मैदान में उतरेगी।




Herald