इंटरनेट डेस्क। शनिवार को आईपीएल 12 का 19वां मुकाबला दो चैंपियन टीमों के बीच खेला गया। इस सीजन का 19वां मुकाबला तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और एक बार की चैंपियन सनराइर्ज हैदराबाद के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने हैदराबाद को 40 रनों से हराकर इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज की।
मुंबई की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान 136 रनों का मामूली लक्ष्य खड़ा किया। मुंबई की और हरफनमौला खिलाड़ी किरोन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 46 रनों की नाबाद पारी खेली। 137 रनों के जवाब में उतरी हैदराबाद की टीम एक समय आसानी से जीत की ओर अग्रसर नजर आ रही थी। लेकिन मुंबई इंडियंस के गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की ऐसी आंधी आई की हैदराबाद 17.4 ओवर में 96 रनों पर ही ढेर हो गई और मुंबई ने 40 रनों से ये मैच जीत लिया।
इस मैच का मुख्य आकर्षण मुंबई के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ रहे। जोसेफ ने इस मैच में अपने 3.4 ओवर के स्पेल में 1 ओवर मेडन डालते हुए 12 रनों पर 6 विकेट लिए और अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज किया। अल्जारी जोसेफ ने अपने करियर के पहले आईपीएल मैच में 11 साल पुरान रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाबी हासिल की। अल्जारी जोसेफ से पहले शानदार गेंदबाजी का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर के नाम दर्ज था। तनवीर ने 14 रनों पर 6 विकेट सीएसके के विरूद्ध चटकाए थे। अब जोसेफ ने पहले ही मैच में तनवीर का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Herald