इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन का 15वां मुकाबला आज रात 8:00 बजे दो चैंपियन टीमों के बीच खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस तीन तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। सीएसके और मुंबई इंडियंस आज इस सीजन का चौथा मैच खेलेगी।
क्रिकेट नहीं, बल्कि इन हॉट एंकर्स की अदाओं को देखने मैदान में आते हैं दर्शक
इसी बीच मुंबई इंडियंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा अब 11 अप्रैल तक मुम्बई इंडियंस के मैचों में नहीं खेल सकेंगे। बताया जा रहा है कि श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने यू-टर्न लेते हुए एक बार फिर लसिथ मलिंगा को वापस स्वदेश बुला लिया है। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा घरेलू वनडे टूर्नामेंट खेलने के लिए अपने देश लौट गए हैं। मंलिगा ने कई अहम मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को जीताने में अहम योगदान दिया है।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की पुष्टि कर दी है। मलिंगा अब 4 से 11 अप्रैल श्रीलंका में सुपर प्रोविंशियल वन-डे टूर्नामेंट खेलेंगे। बताया जा रहा है कि इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर ही श्रीलंकाई बोर्ड विश्व कप टीम का चयन करेगा। इस टूर्नामेंट में मलिंगा गाले टीम की कप्तानी करेंगे। मंलिगा के जाने से मुंबई इंडियंस के सामने मुसीबत खड़ी हो गई। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 12वें सीजन में तीन मैच खेले और अभी तक एक ही मुकाबले में जीत हासिल की है। वहीं धोनी बिग्रेड अपने तीन मैच लगातार जीत चुकी हैं और आज लगातार चौथा मैच जीतने की कोशिश करेगी।
Herald