Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: रैना ने MI के खिलाफ बनाया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में बने पहले बल्लेबाज

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन में कल रात इस सीजन का 15वां मुकाबला दो चैंपियन टीमों के ​बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। तीन बार की चैंपियन सीएसके को मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव 59 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी और हार्दिक पांड्या का हरफनमौला प्रदर्शन व लसिथ मलिंगा के 3 विकेट के शानदार प्रदर्शन के बदौलत मुंबई ने चेन्नई के लगातार विजयी रथ को रोक दिया।

खैर, चेन्नई सुपर किंग्स लगातार चौथा मुकाबला जीतने में नाकाम रही। लेकिन टीम हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना ने इस मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। रैना ने एक छोटी सी पारी के बदौलत ही ये रिकॉर्ड बनाया। रैना मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है। सुरेश रैना ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 800 रन बना लिए है और इस मामले में पहले बल्लेबाज बन गए है।

सुरेश रैना ने इस मैच में 15 गेंदों में 16 रन बनाएं। रैना ने इस दौरान 2 चौके और 1 छक्का जड़ा। मुंबई और चेन्नई के बीच खेले गए मैच में आकर्षण का केन्द्र मुंबई का हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या रहा। पांड्या ने पहले 8 गेंदों में 25 रन बनाए। उसके बाद गेंदबाजी में 4 ओवर में 20 रन खर्च करके 3 विकेट लिए और मैन आफ द मैच अवॉर्ड प्राप्त किया। आपको बता दें कि इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जवाब में उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी और मैच हार गई।



Herald