Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: RCB के ​इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन में रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू को सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद ने आरसीबी को 118 रनों के विशाल अंतर से हराया। आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेले गए इस मैच में कई शानदार रिकॉर्ड देखने को मिले। लेकिन आरसीबी के एक युवा खिलाड़ी ने तो मैदान में उतरते ही एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।

आपको बता दें कि आरसीबी की ओर से इस सीजन में 16 साल की आयु के युवा ऑलराउंडर प्रयास राय बर्मन ने अपना आईपीएल डेब्यू किया और इसी के साथ वो आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बंगाल का ये युवा हरफनमौला खिलाड़ी फिलहाल 16 साल 157 दिन का है। 16 साल के इस युवा हरफनमौला खिलाड़ी ने अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला।

आपको बता दें कि विराट कोहली की कमान वाली रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू ने आईपीएल के 12वें सीजन की नीलामी में प्रयास रायबर्मन को डेढ़ करोड़ रुपए में खरीदा था। प्रयास से पहले आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड मुजीब उर रहमान के नाम दर्ज था। रहमान ने 17 साल 11 दिन की उम्र में आईपीएल में डेब्यू किया था। आपको बता दें कि प्रयास के लिए पहला मैच कुछ खास नहीं रहा। आरसीबी के इस युवा खिलाड़ी ने अपने चार ओवर में 56 लुटाएं। साथ ही बल्लेबाजी में 24 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली। इस दौरान प्रयास ने 2 शानदार चौके जड़े।



Herald