Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL-12 से बाहर हुई कोहली की RCB, प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

बेंगलुरु

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को आईपीएल सीजन 12 के 46वें मुकाबले में 16 रन से शिकस्त देकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया है. दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली हार के बाद विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL सीजन 12 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है. चेन्नई सुपर किंग्स के बाद दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है. दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैचों में 8 जीत और 4 हार के साथ 16 अंक हासिल कर लिए हैं. दिल्ली कैपिटल्स को अभी दो मैच और खेलने हैं.

दिल्ली कैपिटल्स अब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच चुकी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 मैचों में 4 जीत और 8 हार के साथ IPL सीजन 12 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 187 रन बनाए और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 188 रनों का टारगेट दिया. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 171 रन ही बना पाई और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई.