खेल डेस्क।इस सीजन में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच आज राजस्थान रॉयल्स के साथ होने जा रहा है। राजस्थान के लिए आज का मैच किसी करो या मरो मुकाबले से कम नहीं होगा और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे यह मैच जीतना होगा। वहीं दूसरी ओर बेंगलुरु अब बीना डरे आईपीएल के बाकी बचे दो मैचों में बीना डरे खेलेगी और दूसरी टीमों का गणित खराब कर सकती है।
राजस्थान की टीम इस मैच में बड़ी जीत दर्ज कर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखेगी और उसके पास 10 अंक हैं। अगर आने वाले दो मैचों को अच्छे मार्जन से जीत जाती है तो उसका प्लेऑफ में जाने का रास्ता आसान हो जाएगा। राजस्थान को आज के मैच में जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स की कमी जरूर खलेगी और टीम अंजिक्य रहाणे के साथ स्टीव स्मिथ से बहुत ज्यादा उम्मीदें है। आज का मुकाबला रॉयल्स के लिए बहुत अहम होगा क्योंकि अगले मैच में उसके कप्तान स्मिथ भी उनका साथ छोड़ देंगे।
टीमें इस प्रकार हैं -
राजस्थान : अजिंक्य रहाणे, कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, स्टीव स्मिथ (कप्तान), धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण आरोन, लियाम लिविंगस्टोन, एश्टन टर्नर और रियान पराग
बेंगलुरु : विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, मोईन अली, टिम साउदी, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह, कीमो पॉल और जलज सक्सेना
Herald