Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: ...तो इन कारणों के चलते RCB अभी तक नहीं चख पाई जीत का स्वाद 

इंटरनेट डेस्क। रविवार को आईपीएल 12 का 20वां मैच रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। विराट एंड कंपनी को इस सीजन के छठे मुकाबले में एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी के लिए ये सीजन अभी तक अच्छा नहीं गुजरा है। टीम ने अभी तक इस सीजन में जीत का स्वाद ही नहीं चखा है।

2019 World Cup: इस तारीख को होगी टीम इंडिया की घोषणा, ये खिलाड़ी हो सकते हैं टीम में शामिल

आईपीएल के 12वें सीजन रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू टीम फिलहाल अंतिम पायदान पर है। अंक तालिका पर नजर डाले तो आरसीबी अंतिम स्थान यानि की 8वें स्थान पर है। इस वक्त इंडियन टी-20 लीग में विराट की टीम बैंगलोर फिल्ड में पूरी तरह से फिसड्डी साबित हो रही है। इन कारणों के कारण आरसीबी इस सीजन में अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा है।

इस सीजन में विराट कोहली की सेना का क्षेत्ररक्षण बहुत खराब रहा है। कई अहम मुकाबलों में टीम के खिलाड़ियों ने कैच टपका डाले है। जो टीम को बहुत भारी पड़े है साथ ही फील्डिंग पर नजर डाले तो वो भी टीम के मुताबिक नहीं हुई है। वहीं, विराट कोहली उन्हीं खिलाड़ियों को मैच में मौका दे रहे हैं जो बार बार खराब प्रदर्शन कर रहे है। साथ ही विराट और एबी डिविलियर्स पर सारी टीम निर्भर है। विराट और एबी अगर चल जाते है तो स्कोर शानदार बनेगा और दोनों जल्दी ही रवाना हो गए तो टीम भी जल्द ही ढेर हो जाएगी। आरसीबी की गेंदबाजी भी इस सीजन में अभी तक कोई खास असर नहीं छोड़ पाई।




Herald