इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन का 15वां मुकाबला आज दो चैंपियन टीमों के बीच खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस तीन तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। सीएसके और मुंबई इंडियंस आज इस सीजन एक दूसरे के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगी। इसी मैच में जहां सीएसके चौथा लगातार मैच जीतने का प्रयास करेगी। वहीं, मुंबई इंडियंस दूसरा मैच जीतने की कोशिश करेगी।
विश्वकप 2019: कीवी टीम ने की विश्व कप टीम की घोषणा, इस नए चेहरे को दिया मौका
आज होने वाला ये मैच किंग्स इंलेवन पंजाब के हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना के लिए बहुत खास होने वाला है। सुरेश रैना इस मैच में एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम करने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर सुरेश रैना ये रिकॉर्ड बना लेते है तो वो आईपीएल में ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का ये हरफनमौला खिलाड़ी आज के मैच में एक खास शतक बनाने से मात्र एक कदम दूर है। सुरेश रैना अगर आज मुंबई के खिलाफ एक कैच पकड़ लेते है तो आईपीएल में 100 कैच लपकने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। आपको बता दें कि सुरेश रैना ने इस सीजन में ही सबसे पहले अपने 5000 रन पूरे किए थे और इस मामलें में भी पहले बल्लेबाज बने थे। सुरेश रैना के आईपीएल में अब 5070 रन हो गए है। रैना ने इस दौरान एक शतक भी जड़ा है। रनों के मामलें में रैना से पीछे आरसीबी के कप्तान विराट कोहली 5026 रन बनाकर दूसरे स्थान पर है।
Herald