Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: बेयरस्टो ने अपने पहले ही सीजन में बना डाले ये बड़े रिकॉर्ड 

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 12 का 11वां मैच रविवार को रॉयल चैलेसर्ज बैंगलुरू और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बाजी मारी और आरसीबी को इस सीजन की लगातार हार का सामना करना पड़ा।

IPL 12: कोहली के नाम दर्ज हुआ आईपीएल इतिहास का ये 'विराट' रिकॉर्ड

इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 231 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी विराट एंड कंपनी में 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना पाई और लगातार तीसरा मैच 118 रनों के विशाल अंतर से हार गई।

IPL 12: पंजाब से मैच हारने के बाद कप्तान रोहित को भुगतनी बड़ी ये बड़ी सजा

इस मैच का मुख्य आकर्षक हैदराबार के ओपनर डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो रहे। दोनों ने आईपीएल की पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करी। वॉर्नर और बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 185 रनों की साझेदारी हुई। इस शानदार रिकॉर्ड के अलावा बेयरस्टो ने एक और शानदार रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो पहला आईपीएल खेल रहे है। जॉनी बेयरस्टो आईपीएल में तीसरे बल्लेबाज बन गए है। जिन्होंने सबसे कम पारियों में अपना पहला शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। बेयरस्टो ने आरसीबी के खिलाफ इस मैच में 56 गेंदों में 114 रनों की आतिशी पारी खेली। बेयरस्टो ने इस दौरान 12 चौके और 7 गगनचुम्बी छक्के जड़े।



Herald