इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन का 13वां मुकाबला सोमवार रात को मोहाली के मैदान में किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। मोहाली में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब की टीम ने हारा हुआ मुकाबला जीत इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। इसके साथ ही पंजाब की टीम 4 मैचों में 2 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है।
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस लक्ष्य की ओर आसानी से बढ़ती हुई नजर आ रही थी। लेकिन अंत समय में किंग्स इलेवन पंजाब के स्पिन गेंदबाज सैम करन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। सैम करन की घातक गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली ने अंत में 17 गेंदों में 8 रनों के अंतराल में ही अपने 7 विकेट गंवा दिए और हारा हुआ मैच पंजाब ने 14 रनों से जीत लिया। दिल्ली की टीम 19.2 ओवर में 152 रनों ही आल आउट हो गई।
इस मैच का हीरो किंग्स इलेवन पंजाब का गेंदबाज सैम करन रहा। सैम करन ने इस सीजन की पहली हैट्रिक बनाने में कामयाबी हासिल की। पंजाब की तरफ से सैम कुरेन ने घातक गेंदबाजी की और 2.2 ओवर में 11 देकर 4 विकेट चटकाए, जिसमें हैट्रिक शामिल है। सैम कुरेन को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। आपको बता दें कि पंजाब की ओर से डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उनके अलावा सरफराज खान ने 39 रनों की पारी खेली और टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाएं।
Herald