Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: सैम कुरेन ने मैदान पर ही पंजाब की मालिकन प्रीति जिंटा के साथ कर डाली ऐसी हरकत कि...

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 12 की पहली हैट्रिक किंग्स इलेवन पंजाब के ऑलराउंडर सैम कुरेन के नाम दर्ज हुई। बीती रात किंग्स इलेवन पंजाब के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने इस बार नए नाम से मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस सीजन की पहली हैट्रिक बनाने का कीर्तिमान बनाया।

IPL 12: इस बल्लेबाज के नाम दर्ज हुआ 1000 रन बनाने के लिए सबसे कम गेंदें खेलने का रिकॉर्ड

किंग्स इलेवन पंजाब के इस दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी ने पहले बल्लेबाजी में 10 गेंदों में 20 रनों की आतिशी पारी खेली। सैम ने इस दौरान इस आतिशी पारी में 3 चौके और 1 शानदार छक्का जड़ा। उसके बाद सैम कुरेन ने गेंदबाजी में अपने शानदार जलवे बिखेरे। सैम कुरेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2.2 ओवर में 11 रन लुटा कर अपने जाल में चार बल्लेबाजों को फंसाया और पवेलियन की राह दिखाई। कुरेन ने इस दौरान दिल्ली के ​तीन बल्लेबाजों को लगातार आउट कर हैट्रिक बनाई। दिल्ली की टीम एक समय शानदार जीत की ओर अग्रसर दिखाई दे रही थी। लेकिन सैम कुरेन ने दिल्ली की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

पंजाब की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरेन के साथ मैच के बाद टीम की सह मालिकन प्रीति जिंटा ने जमकर भंगड़ा किया और कुरेन को गले लगाकर इस जीत की बधाई दी। साथ ही बॉलीवुड की इस खूबसूरत और पंजाब की सह मालिकन ने जमकर सैम कुरेन की तारीफ की। सैम कुरेन और प्रिति जिंटा का ये भंगड़ा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है।



Herald