खेल डेस्क। भले ही किंग्स इलेवन पंजाब को सलामी बल्लेबाजों लोकेश राहुल (नाबाद 100) और क्रिस गेल (63) की तूफानी पारियों के बावजूद बुधवार को मुुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज गेल इस मुकाबले में अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवाने में सफल रहे।
IPL-12: सुरेश रैना का ये बड़ा रिकॉर्ड तोडऩे से चूक गए रोहित शर्मा
लोकेश राहुल ने क्रिस गेल के साथ पहले विकेट की साझेदारी में 12.5 ओवर में 116 रन की साझेदारी की। मैच में क्रिस गेल ने केवल 36 गेंदों पर 63 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने तीन चौके और सात छक्के लगाए।
इसके साथ ही उन्होंने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने का कीर्तिमान अपने नाम दर्ज करवा लिया है। इस मामले में उन्होंने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा। रैना ने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ 35 छक्के लगाए हैं।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अब अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर हासिल की ये विराट उपलब्धि
पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 197 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कार्यवाहक कप्तान कीरोन पोलार्ड की तूफानी पारी की बदौलत मुम्बई ने मैच की अन्तिम गेंद पर तीन विकेट से जीत हासिल की।
कीरोन पोलार्ड ने चौथे नम्बर पर बल्लेबाजी करते हुए 10 छक्कों की सहायता से केवल 31 गेंदों पर ही 83 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने तीन चौके भी लगाए।मुंबई की छह मैचों में यह चौथी जीत है। इस जीत के साथ ही तीन बार की चैम्पियन मुंबई अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।