इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन का रोमांच अब फैंस के सिर जमकर बोल रहा है। फैंस चौके छक्को का जमकर लुप्त उठा रहे है। आईपीएल के 12वें सीजन में कई बल्लेबाजों ने शानदार छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की। इसी सीजन में एक ऐसा बल्लेबाज है। जिसने इस सीजन का सबसे लंबा छक्का जड़ा है।
आईपीएल के 12वें सीजन में सबसे लंबा छक्का भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हुआ है। महेन्द्र सिंह धोनी ने इस सीजन का सबसे लंबा छक्का लगाया है। धोनी ने इस सीजन में अब तक का सबसे लंबा 111 मीटर लंबा छक्का जड़ा है। धोनी के बाद इस सीजन में लंबा छक्का लगाने के मामले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज हार्दिक पांड्या के नाम दर्ज है। पांड्या ने इस सीजन में 104 लंबा छक्का जड़ा है।
इसी बीच आपको बता दें कि सीएसके के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी कल आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक शानदार उपलब्धि हासिल की है। धोनी आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए है।महेन्द्र सिंह धोनी ने बैंगलुरू के खिलाफ 48 गेंदों में 84 रनों की आतिशी पारी खेली। धोनी ने इस दौरान इस आतिशी पारी में 5 चौके और 7 छक्के जड़े। 7 छक्को के साथ ही धोनी के आईपीएल इतिहास में 203 छक्के हो चुके है। इसी के साथ इस मामलें में धोनी दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए है। सर्वाधिक छक्को के मामले में क्रिस गेल 323 छक्कों के साथ पहले स्थान पर और एबी डिविलियर्स 204 छक्को के साथ दूसरे स्थान पर है।
Herald