इंटरनेट डेस्क। आखिरकार तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान का किला भेदने में कामयाबी हासिल कर ही ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हराकर इस सीजन की छठीं जीत दर्ज की। इस मैच में सीएसके के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अहम योगदान निभाया और अर्धशतक लगाकर टीम को विजयी बनाया और मैन आफ द मैच अवॉर्ड प्राप्त किया।
इसी के साथ इस मैच में अंत समय में एक नाटक देखने को मिला। जब अंत समय में इस मैच में रॉयल्स के गेंदबाज ने नो बॉल डाली तो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिहं धोनी मैदान में उतर आएं और अंपायर से बहस करने लगे। इस कारण महेन्द्र सिंह धोनी को सजा भुगतनी पड़ी और मैच फीस का 50% जुर्माना झेलना पड़ा। धोनी ने आईपीएल नियमों का उल्लघंन किया और ये सजा भुगतनी पड़ी।
ये विवाद उस समय पैदा हुआ जब अंतिम ओवर में रॉयल्स के गेंदबाज बेन स्टोक्स की एक गेंद को अंपायर ने पहले नो बॉल दी लेकिन बाद में अंपायर ने ये फैसला बदल लिया। इस कारण धोनी नाराज हुए और मैदान में अंपायर से बहस करने लगे। आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में ये पहला मौका जब कैप्टन कूल गुस्से में मैदान में नजर आए। आपको बता दें कि इस मैच में रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 151 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाकर चार विकेट से ये मैच जीत लिया।
Herald