Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: इस सीजन की लगातार चौथी हार के बाद भी कप्तान विराट ​ने बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल्स चैलेजर्स बैंगलुरू के बीच कल रात जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम आईपीएल 12 का 14वां मैच खेला गया। दोनों टीमों के लिए ये मैच करो या मरो का मैच था। करो या मरो के इस मैच को रॉयल्स के महारथियों ने जीतने में सफलता हासिल की। राजस्थान रॉयल्स ने बैंगलुरू को इस मैच में 7 विकेट से हरा दिया और इस जीत के साथ जीत का खाता खोला।

बैंगलुरू ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। रॉयल्स की और से पार्थिव पटेल ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। जवाब में उतरी रॉयल्स की टीम ने 1 गेंद शेष रहते हुए 164 रन बना कर बैंगलुरू को 7 विकेट से हरा इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। रॉयल्स की ओर से इस मैच में श्रेयस गोपाल ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। श्रेयस गोपाल ने अपने चार ओवर के स्पेल में 12 रन खर्च करके तीन विकेट चटकाए। गोपाल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

इसी के साथ आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में मैदान में उतरते ही अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली ने कप्तानी का शतक लगाया है। विराट कोहली ने कोहली ने बेंगलोर के लिए खेलते हुए 100 मैचों में कप्तानी करने के आंकड़े को छू चुके हैं। विराट कोहली से पहले इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 162 मैचों की कप्तानी की और नंबर वन पर हैं। वहीं, आईपीएल में नहीं खेल रहे गौतम गंभीर ने 129 मैचों की कप्तानी की और इस मामले में दूसरे स्थान पर है। विराट कोहली के लिए ये यादगार मैच खास नहीं रहा और इस सीजन की लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा।



Herald