इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के लिए ये सीजन अभी तक बहुत खराब रहा है। आरसीबी की टीम ने अभी तक इस सीजन में जीत का स्वाद ही नहीं चखा। कल रात आरसीबी और केकेआर के बीच इस सीजन का 17वां मैच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में केकेआर को 5 विकेट से हराया। इसी के साथ आरसीबी की ये लगातार 5वीं हार है।
इसी बीच आपको बता दें कि आरसीबी की टीम भले ही कल एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में केकेआर के विरूद्ध खेले गए मैच में हार गई हो। लेकिन टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में शानदार उपलब्धि हासिल की। भारतीय के कप्तान विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 7वें बल्लेबाज बन गए हैं। विराट से पहले ये खास उपलब्धि भारत के सुरेश रैना ने हासिल की थी। सुरेश रैना ने 306 टी20 मैचों में 8110 रन बना चुके हैं।
आपको बता दें कि आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 17वां रन बनाते ही ये उपलब्धि हासिकल कर ली। विराट कोहली ने इस मैच में 49 गेंदों में 84 रनों की आतिशी पारी खेली। विराट ने इस दौरान 9 चौके और 2 छक्के जड़े। इसी के साथ विराट कोहली ने एबी डिविलियर्स के साथ पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी बनाया। विराट और एबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। लेकिन केकेआर की टीम ने 5 गेंदें शेष रहते हुए ही इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया। केकेआर की और से आंद्रे रसेल ने अंतिम समय में मैच का पूरा नक्शा ही बदल दिया। रसेल ने 13 गेंदों में 48 रन बनाएं और मैन आफ द मैच अवॉर्ड जीता।
Herald