Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: पंजाब के तूफान में उड़ा रॉयल्स, कई दिनों बाद इस खिलाड़ी ने दिखाया मैच में जलवा

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 12 का 32वां मुकाबला पहले सत्र की विजेता राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया है। इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने अपने घरेलू मैदान में रॉयल्स को 12 रनों से रौंदकर ये मैच जीत लिया।

32वें मुकाबले में पंजाब की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी रॉयल्स की टीम इस रोमांचक मुकाबले में 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना पाई और 12 रनों से ये मुकाबला हार गई। राजस्थान रॉयल्स की ओर से राहुल त्रिपाठी ही सबसे ज्यादा रन बना पाएं। त्रिपाठी ने 50 रनों की पारी खेली है।

इस मैच का मुख्य आकर्षक किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रहे है। पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने रॉयल्स के खिलाफ बैट और बॉल से शानदार प्रदर्शन किया और मैच के हीरो बने। अश्विन ने पहले बल्लेबाजी में 4 गेंदों में 17 रनों की आतिशी पारी खेली। अश्विन ने 2 चौके और 1 चौके की सहायता से ये आतिशी पारी खेली। अश्विन ने बाद में गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। अश्विन ने अपने चार ओवर के स्पेल में 24 रन खर्च करके 2 अहम बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। अश्विन को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम अंकतालिका में चार नंबर पर पहुंच गई है। पंजाब की टीम के इस सीजन में 9 मैच खेले और 5 में जीत दर्ज की है। वहीं रॉयल्स की टीम अंकतालिक में 7वें स्थान पर है।



Herald