इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का 12वां सीजन इस समय क्रिकेट के फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस समय अंकतालिका में सबसे शिखर पर पिछले सत्र की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की टीम टॉप पर है। इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बुरी खबर आ रही है।
वर्ल्ड कप के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, पंत को नहीं मिला मौका
मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए टीमें अपने 15 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा करने में जुटी है। विश्व कप के लिए आस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा हो चुकी है। इस विश्वकप में एक साल से मैदान में बाहर चल रहे स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी हो गई है। अब दोनों बल्लेबाज आईपीएल में खेलते हुए नजर आ रहे है। ऐसे में अब खबर मिल रही हैं कि दोनों खिलाड़ी आईपीएल के अंतिम सत्र से टीम से बाहर हो सकते है।
मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार विश्व कप टीम में चुने गए बल्लेबाज डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ इस महीने के आखिर में अपनी आईपीएल टीमों को छोडक़र दो मई से शुरू हो रहे राष्ट्रीय टीम के अभ्यास शिविर में भाग लेंगे। आपको बता दें कि कंगारू टीम विश्व कप का अपना अभियान 1 जून को अफगानिस्तान से करेगा।
ये हैं कंगारू टीम विश्वकप के लिए:एरोन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरेनडोर्फ, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), नाथन कोल्टर नाइल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, नाथन लियोन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाई रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा।
Herald