इंटरनेट डेस्क। रविवार को इस सीजन का 20वां मुकाबला रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू और इस सीजन में नए नाम से उतरी दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। आरसीबी की टीम इस मैच में नई कलर की ड्रेस में मैदान में उतरी। लेकिन नया रंग भी विराट बिग्रेड के लिए लकी साबित नही हो सका। इस मैच में विराट एंड कंपनी को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही विराट ब्रिगेड की ये इस सीजन की लगातार छठी हार है।
IPL 12: MI के इस खिलाड़ी ने तोड़ डाला इस दिग्गज का 11 साल पुराना रिकॉर्ड
इस हार के साथ ही विराट एंड कंपनी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार आरसीबी की टीम आईपीएल सीजन में लगातार छह मैच हारने वाली दूसरी टीम बन गई है। आरसीबी से पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड 2013 में दिल्ली की टीम के नाम दर्ज था। दिल्ली ने आईपीएल के छठे सीजन में लगातार शुरूआती छह मैच हारे थे।
रविवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। 150 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 7 गेंद शेष रहते हुए 152 रन बनाकर ये मैच 6 विकेट से जीत लिया। इस मैच में दिल्ली के तेज गेंदबाज कागिसा रबाड़ा मैच के हीरो रहे। रबाड़ा ने इस मैच में अपने चार ओवर के स्पेल में 21 रन लुटा कर चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। रबाड़ा ने इस मैच में मैन आफ द मैच अवॉर्ड जीता। लगातार छठी हार के साथ ही विराट कोहली की कमान वाली टीम आरसीबी के लिए आने वाले मुकाबले बहुत कठिन हो गए है। अगर आरसीबी को इस लीग में बने रहना है तो बचे हुए 8 मैचों को हर हाल में जीतना होगा।
Herald