इंटरनेट डेस्क।चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस आईपीएल के पहले मैच से धूमा मचा रखी है। आईपीएल के 12वें सीजन में 37 साल के धोनी जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे है और इस सीजन में उनकी पूरी टीम जबरदस्त खेल का प्रदर्शन कर रही है। इस सीजन में धोनी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहली भारतीय खिलाड़ी बन गए है। अगर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों में धोनी अब तीसरे नंबर पर आ गए है।
IPL 12: RCB के इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड
कल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने 46 गेंद में नाबाद 75 रन धमाकेदारी पारी खेलकर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाने में अहम भुमिका निभाई है। धोनी ने अपनी इस पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए है और कल के मैच के बादआईपीएल में धोनी के नाम अब 191 छक्के हो चुके हैं। आईपीएम में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहला स्थान क्रिस गेल का है और इसके बाद एबी डिविलियर्स 193 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।धोनी इस आईपीएल में एबी के सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।
IPL 12: कोहली के नाम दर्ज हुआ आईपीएल इतिहास का ये 'विराट' रिकॉर्ड
आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
1. क्रिस गेल, 114 पारियां- 302 छक्के
2. एबी डिविलियर्स, 132 पारियां- 193 छक्के
3. महेंद्र सिंह धोनी, 160 पारियां- 191 छक्के
4. सुरेश रैना, 175 पारियां- 187 छक्के
5. रोहित शर्मा, 171 पारियां- 185 छक्के
Herald