Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: पोलार्ड के तूफान में उड़ा पंजाब, लेकिन टूटते टूटते बच गए ये बड़े रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान किरोन पोलार्ड ने कल रात पंजाब के खिलाफ तूफानी पारी खेली और टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई। पोलार्ड ने इस मैच में 83 रनों की आतिशी पारी खेली और टीम को पंजाब के खिलाफ 3 विकेट से विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में केएल राहुल के शतक और क्रिस गेल की अर्धशतक के बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाएं। 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने पोलार्ड की धमाकेदार पारी की बदौलत इस रोमांचक मुकाबले को तीन विकेट से जीत लिया। मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना कर इस मुकाबले को जीत लिया।लेकिन पोलार्ड इस मैच में ये रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।

मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान पोलार्ड ने पंजाब के खिलाफ 31 गेंदों में 83 रनों की आतिशी पारी खेली। पोलार्ड ने इस दौरान 10 छक्के और 3 छक्के जड़े। हालांकि पोलार्ड की ये धमाकेदार पारी कई रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गई। पोलार्ड ने इस मैच की एक पारी में 10 छक्के जड़े। लेकिन मुंबई की ओर से एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड 2008 के पहले सत्र में पूर्व खिलाड़ी सनथ जयसूर्या के नाम था। जयसूर्या ने पहले सीजन की एक पारी में 11 छक्के जड़े थे।

इसी के साथ आपको बता दें कि पोलार्ड इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे ​थे। पोलार्ड ने कप्तानी के डेब्यू मैच में 83 रन बनाए और दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर का डेब्यू कप्तानी का सर्वाधिक 93 रनों का व्यक्तिगत स्कोर तोड़ने से वंचित रह गए। पोलार्ड अब इस मामले में दूसरे स्थान पर आ गए है।



Herald