इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 12 का 24वां मैच तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के तूफानी बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड का बल्ला जमकर बोला और अकेले ही टीम को विजयी बनाकर ले गए।
इस मैच में पंजाब की टीम ने मुंबई इंडियंस को 198 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी मुंबई की टीम इस मैच में कहीं पर भी इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते नजर नहीं आई और इस मैच को हारने की ओर अग्रसर हो रही थी। लेकिन अंतिम समय में किरोन पोलार्ड की आंधी और पंजाब को उड़ा कर ले गई। इस मैच में पोलार्ड ने मात्र 31 गेंदों में ही 83 रनों की आतिशी पारी खेली। पोलार्ड ने इस मैच में 3 चौके और 10 शानदार छक्के जड़े।
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 197 रनों का लक्ष्य बनाने के लिए मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। पंजाब के बल्लेबाजों ने इस मैच में मुख्य रूप से हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया। हार्दिक पांड्या ने इस मैच में अपने चार ओवर के स्पेल में 57 रन लुटा कर दो विकेट प्राप्त किए। इसी के साथ ही हार्दिक पांड्या के नाम इस मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। हार्दिक पांड्या मुंबई की ओर से एक पारी में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए है। हार्दिक पांड्या से पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड मुंबई के तेज गेंदबाज लसिथ मंलिगा के नाम दर्ज हुआ था। मंलिगा ने आईपीएल के 10वें सीजन में पंजाब के ही खिलाफ 58 रन लुटाए थे। इस मामलें में मंलिगा मुंबई की और से ज्यादा रन लुटाने वाले पहले गेंदबाज है।
Herald