इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 12 का सुपर शनिवार अभी से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। सुपर शनिवार को आज दो मैच खेल जाएंगे। दो खास मुकाबलों का पहला मैच आज शाम चार बजे से पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स और तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। आज का मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए बहुत अहम हैं। अगर रॉयल्स को प्ले आफ में खेलना है तो आज का मैच जीतना बहुत जरूरी है।इसी बीच आपको बता दें कि रॉयल्स ने टॉस जीत लिया और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार रॉयल्स फ्रैंचाइजी ने मुंबई के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। अजिंक्य रहाणे को कप्तानी से हटा दिया गया। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार अजिंक्य रहाणे को लगातार हारे के कारण कप्तानी से हाथ धोना पड़ा।
अंजिक्य रहाणे की जगह राजस्थान रॉयल्स की कमान स्टीव स्मिथ को सौंपी गई है। स्टीव स्मिथ पहले भी राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके है। लेकिन बॉल टेंपरिंग के कारण स्टीव स्मिथ दो साल वापिस इस सीजन में टीम में लौटे है। आपको बता दें कि अजिंक्य रहाणे की कप्तानी ने राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अभी तक 8 मैच खेले और 2 ही मैच जीत पाई है और 6 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। साथ ही अजिंक्य रहाणे का बल्ला भी इस सीजन में कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है। आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स आज अपने घरेलू मैदान में मुंबई के खिलाफ उतरेगी। वहीं मुंबई की बात करें तो वो अंकतालिका में 9 में 6 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है और राजस्थान रॉयल्स 2 जीत के साथ 7वें स्थान पर है।
Herald