इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का 26वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच ईडन ग्राउन्ड में खेला गया। शिखर धवन के नाबाद 97 रनों की पारी की बदौलत दिल्ली की टीम ने केकेआर को 7 विकेट से हरा 12वें सीजन की चौथी जीत दर्ज की। नए नाम से इस सीजन में उतरी दिल्ली कैपिटल्स इस जीत के साथ पांइट टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। अंक तालिका में पहले स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है।
26वें मुकाबले में केकेआर की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी दिल्ली की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाकर विजय हासिल कर ली। मुंबई की ओर से शिखर धवन ने 97 रनों की आतिशी पारी खेली। धवन का मैच विनिंग पारी के लिए मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।केकेआर की और से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए।
शिखर धवन ने आतिशी पारी के दौरान 63 गेंदों में 11 चौके और 2 शानदार छक्को की बदौलत 97 की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ शिखर धवन आईपीएल का पहला शतक लगाने से चूक गए। धवन शतक से इसलिए चूक गए क्योंकि उनके जोड़ीकार कॉलिन इनग्राम ने छक्का जड़कर टीम को जीत दिला दी। इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही धवन ने इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के एक शानदार रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। धवन ने रोहित के आईपीएल में अर्धशतक की बराबरी कर ली है। धवन ने रोहित के 34 अर्धशतकों की बराबरी कर ली है।
Herald