भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का इंटरनेशनल क्रिकेट में तो हर कोई लोहा मानता है साथ ही उन्होंने आईपीएल के मंच पर भी अपनी महानता साबित कर दी है। इसका सबसे बड़ा सबूत है कि हाल ही में विराट कोहली ने आईपीएल में 5 हजार रन पूरे किए और वो ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
हर गेंदबाज लेना चाहता है विराट कोहली का विकेट
इससे साफ होता है कि विराट कोहली आईपीएल के इतिहास के सबसे खतरनाक और सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक है। विराट कोहली का विकेट किसी भी गेंदबाज को आसानी से नहीं मिल पाता है।

तभी तो कहा जाता है कि हर गेंदबाज का सपना विराट कोहली का विकेट हासिल करने का जरूर रहता है। वो चाहे आईपीएल हो या इंटरनेशनल क्रिकेट गेंदबाज विराट कोहली के विकेट लेने की चाहत जरूर रखता है।
विराट कोहली आईपीएल में इस गेंदबाज के बन गए हैं सबसे बड़े शिकारी
क्योंकि विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाज विराट कोहली अपना विकेट आसानी से तो किसी को नहीं देते। ये उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में तो खूब दिखाया है साथ ही आईपीएल में भी अपने विकेट का महत्व साबित किया है।

लेकिन आईपीएल में एक गेंदबाज ऐसा है जो विराट कोहली के पीछे ही पड़ गया है। आईपीएल के अब तक के इतिहास में ये गेंदबाज विराट कोहली के लिए सबसे बड़ा शिकारी बन गए हैं जिसका कोहली के पास कोई तोड़ नहीं नजर आ रहा है।
संदीप शर्मा बने विराट के सबसे बड़े शिकारी, कर चुके हैं 10 में से 6 बार आउट
हम बात कर रहे हैं सनराईजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा की। संदीप शर्मा ने अब तक आईपीएल में विराट कोहली को जमकर परेशान किया है।
इसका सबसे बड़ा सबूत इनके बीच हुए आपसी मुकाबले के आंकड़े हैं। अब तक संदीप शर्मा और विराट कोहली के बीच 10 बार आमना-सामना हो चुका है। इन 10 मैचों में संदीप शर्मा ने विराट कोहली को खूब परेशान किया है।

संदीप शर्मा ने रविवार को सनराईजर्स और आरसीबी के मैच में एक बार फिर से विराट कोहली को अपना शिकार बनाया और इसके साथ ही वो अब तक क्रिकेट की इस सबसे बड़ी रन मशीन को आईपीएल में छठी बार अपना शिकार बना चुके हैं। यानि संदीप ने कोहली को अब तक 10 पारियों में 6 बार आउट किया है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- विराट कोहली हैं इस खिलाड़ी के ‘कठपुतली’ 10 में से 6 बार हो चुके हैं आउट appeared first on Sportzwiki.