Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के सिर्फ 10 घंटे बाद ही लसिथ मलिंगा ने बदली टीम, अब इस टीम से खेलते आएंगे नजर

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। टीम की इस जीत में हार्दिक पांड्या के साथ ही तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और जेसन बेहरेनडोफ ने अहम भूमिका निभाई। इस दोनों गेंदबाजों ने मिलाकर 5 विकेट लिए और इसमें शेन वॉटसन, अंबाती रायडू और सुरेश रैना जैसे बड़े विकेट शामिल हैं।

दो साल बाद विकेट

मुंबई इडियंस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को आईपीएल में दो साल बाद विकेट मिला। पिछले सीजन में वह टीम का हिस्सा नहीं थे और इस सीजन खेले पहले दो मैच में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

चेन्नई के खिलाफ उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 34 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया। इसमें शेन वॉटसन, केदार जाधव और ड्वेन ब्रावो जैसे बड़े नाम शामिल थे।

क्रिकेट के लिए दिखाया प्यार

लसिथ मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के लिए मैच खेलने के बाद रात को ही श्रीलंका के लिए निकल गये। वहां उन्हें घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट में गॉल टीम की कप्तानी करनी है। उनकी टीम का मुकाबला कैंडी से खेला जा रहा है।

यह डे मैच था और इसकी शुरुआत सुबह से ही होने वाली थी। मलिंगा ने 12 बजे मैच समाप्त होने के तुरन्त बाद श्रीलंका के लिए निकले और वह सुबह चार बजे वहां पहुँच गये। इस मैच की शुरुआत सुबह 9:45 से होने वाली थी।

नहीं होंगे अगले आईपीएल मैच में उपलब्ध

मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला 6 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। इस मैच के लिए लसिथ मलिंगा उपलब्ध नहीं होंगे। उन्हें 11 अप्रैल तक घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है।

वह 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल के खिलाफ होने वाले मुंबई के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। उससे पहले के मैचों में मुंबई को उनकी कमी जरुर महसूस होगी। कैंडी के खिलाफ खेले जा रहे मैच में उनकी टीम की बल्लेबाज बल्लेबाजी थी और इससे उन्हें आराम करने का समय मिल गया।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IPL 2019: मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के सिर्फ 10 घंटे बाद ही लसिथ मलिंगा ने बदली टीम, अब इस टीम से खेलते आएंगे नजर appeared first on Sportzwiki.