3 बार आईपीएल के खिताब पर कब्ज़ा जमा चुकी मुंबई इंडियंस का इस बार का सफ़र बहुत अच्छा नहीं रहा है. मुंबई को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार मिली जिसके बाद इस टीम ने वापसी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया पर अपने पिछले मैच में मुंबई एक बार फिर हार गयी. इस मैच में मुंबई की टीम को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने हराया.
अब मुंबई को अपना अगला मैच अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स से खेलना है. चेन्नई अपने पहले 3 मैच जीत चुकी है. अब अगर मुंबई को चेन्नई का विजयरथ रोकना है, तो उसको अपने पूरी क्षमता के साथ इस मैच में उतरना होगा.
1.रोहित शर्मा

रोहित शर्मा मुंबई के ओपनर होने के साथ ही साथ कप्तान भी हैं. रोहित आईपीएल के सीजन में ओपनिंग कर रहे हैं. इसीलिए मुंबई को अच्छी शुरुआत की जिम्मेदारी अब उनके ही हाथो में है.
इस आईपीएल में रोहित अच्छी शुरुआत तो कर रहे हैं, लेकिन वो अपनी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं. अब रोहित चेन्नई के खिलाफ बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दर्ज कराना चाहेंगे.
2.क्विंटन डी कॉक

मुंबई के दूसरे ओपनर अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक है. डी कॉक इस समय अच्छी फॉर्म में है और लगातार मुंबई के लिए रन बना रहे हैं. पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ डी कॉक ने पचास रनों का आंकड़ा भी पार किया था. अब डी कॉक अपना यही फॉर्म चेन्नई के खिलाफ भी दिखाना चाहेंगे.
3.ईशान किशन

अभी तक 3 नंबर पर मुंबई के लिए खेल रहे सूर्यकुमार यादव कुछ ख़ास कर नहीं पा रहे हैं, तो इसलिए अब उनकी जगह रोहित युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को खिला सकते है. जो इस समय बहुत ही अच्छी फॉर्म में भी हैं. अब किशन चेन्नई के खिलाफ अच्छा खेलकर टीम में अपनी जगह पक्की करने की पूरी कोशिश करेंगे.
4.युवराज सिंह

मुंबई का ये खिलाड़ी इस समय अच्छा खेल रहा है और मुंबई के लिए 2 बार अच्छी पारी खेल चुका है. युवराज इस समय अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं. लेकिन पिछले मैच में युवराज ने पंजाब के खिलाफ धीमी पारी खेली थी. अब युवराज भी चेन्नई के खिलाफ अच्छी पारी खेल कर अपनी टीम को जीत की राह पर वापस लाना चाहेंगे.
5.किरोन पोलार्ड

पोलार्ड मुंबई इंडियंस में बहुत सालों से खेल रहे हैं और मुंबई के बड़े मैच विनर्स में से एक रहे है.पर इस बार पोलार्ड अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं पर पा रहे हैं. अब पोलार्ड चेन्नई के खिलाफ होने वाले मैच में अपने फॉर्म ने वापसी करना चाहेंगे और अपनी टीम को ये मैच जीताने की पूरी कोशिश करेंगे.
6.क्रुनाल पंड्या

मुंबई इंडियंस को इस बार क्रुनाल पंड्या से बहुत सारी उम्मीदें है, क्योंकी अब क्रुनाल भारतीय टीम के लिए भी टी-20 मैच खेलने लगे हैं. क्रुनाल इस आईपीएल में अभी तक कोई यादगार पारी नहीं खेल पाए हैं,तो इस मैच में गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा करने की पूरी कोशिश करेंगे.
7.हार्दिक पंड्या

अपने भाई क्रुनाल की तरह हार्दिक भी मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़े खिलाड़ी है. अगर मुंबई को इस आईपीएल में अच्छा करना है, तो हार्दिक को अपने लय में आना होगा और बल्ले और गेंद दोनों से बेहतर खेलना होगा. अब चेन्नई के खिलाफ हार्दिक अपनी ये जिम्मेदारी निभाने को पूरी तरह से तैयार होंगे.
8.जेसन बेहरनड्राफ

अभी तक यहाँ पर खेल रहे मिशेल मैकलेंघन गेंद से मुंबई को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए हैं. इसलिए चेन्नई के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरनड्राफ को खिला सकते हैं और अपनी गेंदबाजी मजबूत करना चाहेंगे.
9.मयंक मार्कंडेय

स्पिन गेंदबाजी के लिए मुंबई एक बार फिर से मयंक को ही खिलाना चाहेंगी, जिन्होंने बैंगलोर के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी. मयंक का चेन्नई के कप्तान धोनी के खिलाफ रिकॉर्ड भी अच्छा है, तो मयंक अब एक बार से मुंबई के अच्छी गेंदबाजी करना चाहेंगे.
10.जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस के सबसे अच्छे गेंदबाज बुमराह ही हैं. जसप्रीत बुमराह पारी के शुरुआत और अंत दोनों समय अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं. बुमराह डेथ ओवरों में दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज हैं. अब वो चेन्नई के खिलाफ अच्छा खेल कर मुंबई को जीत दिलाना चाहेंगे.
11.लसिथ मलिंगा

मुंबई टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी लसिथ मलिंगा ही हैं. मलिंगा अपने शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. मलिंगा इस समय अपने टॉप फॉर्म में नहीं है पर वो फिर भी मुंबई के लिए अच्छे गेंदबाज हो सकते हैं. अब मलिंगा चेन्नई के खिलाफ अपने पुराने फॉर्म में वापस आना चाहेंगे.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ स्टार भारतीय खिलाड़ी को बाहर कर इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है मुंबई इंडियंस appeared first on Sportzwiki.