Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- चेन्नई सुपर किंग्स से मिली हार के बाद कप्तान अश्विन ने कहा अगले मैच में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी पंजाब

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों एक नाटकिय हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई के पी. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की बहुत ही धीमी बल्लेबाजी हार की सबसे बड़ी वजह बनी जो कोई पचा नहीं पा रहा है।

किंग्स इलेवन पंजाब को मिली चेन्नई सुपर किंग्स से हार

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर के जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब ने खराब शुरुआत के बाद बढ़िया साझेदारी से मैच में बने रहे।

लेकिन केएल राहुल और सरफराज खान की बहुत ही धीमी बल्लेबाजी के कारण किंग्स इलेवन पंजाब 5 ही विकेट गंवाने के बाद भी लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और 22 रनों के अंतर से मैच गंवा बैठी।

धीमी बल्लेबाजी से हारे, अश्विन ने अपने बल्लेबाजों का किया बचाव

ये हार किंग्स इलेवन पंजाब के खेमे को बिल्कुल भी पच नहीं रही है। ना तो किंग्स इलेवन के फैन खुश हैं तो ना ही कोई खिलाड़ी क्योंकि विकेट बचाकर भी पंजाब लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान आर अश्विन भी काफी निराश दिखे। आर अश्विन ने कहा कि

7 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद 14 ओवर तक हम अच्छी स्थिति में थे और हमारे पास बड़ा मौका था। वहां से कुछ मिस्ट्री ओवर ने स्थिति बदली और आखिर में रन नहीं बना सके। वैसे हमारे पास काफी बल्लेबाज थे जैसे मिलर, सैम, मनदीप लेकिन ऐसा होता रहता है। लेकिन हम खुश है जिस तरह से राहुल और सरफराज हमें करीब तक ले गए। ये आसान नहीं था।”

टीम के संतुलन को लेकर आर अश्विन ने कही ये बात

गेंदबाजी को लेकर अश्विन ने कहा कि

मैं भी 4 स्पिन और 4 तेज गेंदबाज पसंद करता हूं लेकिन हमें केवल 11 चुनने हैं तो हमारे पास 6 मजबूत बल्लेबाज हैं और 5 मजबूत गेंदबाज हैं। मुझे लगता है कि शायद गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और पावर प्ले में अच्छा काम किया। सभी आपने रोल को समझते हैं और उसी के अनुसार काम कर रहे हैं।”

सरफराज खान हैं एक बढ़िया बल्लेबाज

आर अश्विन ने आगे सरफराज खान को लेकर कहा कि

वो एक बढ़िया बल्लेबाज हैं। सरफराज एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके पास एक शानदार प्रतिभा है और वो अच्छा कर सकते हैं। जो आज हुआ वो किसी के साथ भी हो सकता है। हम हमेशा खेल के खत्म होने के बाद बहुत सारी दिक्कतों वाली चीजों के बारे में बात करते हैं। यहां पर छक्के लगाना आसान नहीं था और मैदान काफी बड़ा था लेकिन सरफराज बहुत ही अच्छी फॉर्म में हैं। भले ही वो आज इसे पार नहीं कर सके लेकिन कल इसे जरूर करेंगे।”

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने आगे कहा कि” पावर प्ले में गेंदबाजी करना आसान नहीं होता लेकिन तेज गेंदबाजों ने अच्छा किया। डेथ ओवर्स में भी पेसर्स ने बढ़िया काम किया।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- चेन्नई सुपर किंग्स से मिली हार के बाद कप्तान अश्विन ने कहा अगले मैच में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी पंजाब appeared first on Sportzwiki.