Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: दिग्गज को बाहर कर इन 11 खिलाड़ियों के साथ हैदराबाद के खिलाफ उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल के 12 वें संस्करण में 4 अप्रैल को होने दो बड़ी टीम दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला है. जहाँ एकतरफ हैदराबाद ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए खेले अपने तीन मैच में 2 में जीत हासिल की है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक सीजन में खेले 4 मैच में 2 में जीत और 2 में हार का सामना की है.

आइए हम आपको इस बेहतरीन मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद कौन सी टीम लेकर उतर सकती है. उनके बारे में बताते हैं.

1. डेविड वार्नर 

सनराइजर्स हैदराबाद का ये सलामी बल्लेबाज एक बार फिर अपनी शानदार बल्लेबाजी की वजह से दिल्ली के लिए खतरा बन सकता है. डेविड वार्नर इस आईपीएल में बहुत ही शानदार फॉर्म में है. पिछले मैच में इस खिलाड़ी ने शानदार शतक भी बनाया था. वहीं राजस्थान के खिलाफ वार्नर ने 37 बॉल पर 69 रन बनाये थे.

2. जॉनी बेयरस्टो

वार्नर का साथ देने दूसरे ओपनर के रूप में जॉनी बेयरस्टो दिखेंगे, इस खिलाड़ी ने पिछले मैच में बैंगलोर के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया था. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी इस खिलाड़ी ने वार्नर का अच्छा साथ निभाया था और 28 बॉल पर 45 रन की अच्छी पारी खेली थी.

3. विजय शंकर 

हैदराबाद का ये बल्लेबाज इस समय शानदार फॉर्म में है. इस सीजन के हर मैच में इस खिलाड़ी ने अपना योगदान दिया है. हालांकि उन्होंने अब तक कोई बड़ा स्कोर नहीं बनाया है. ये खिलाड़ी बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकता है.

4. मनीष पांडे 

इस सीजन मनीष पांडे को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है. राजस्थान के खिलाफ मौका मिलने पर पांडे बहुत अच्छा नहीं कर पाए थे इसलिए दिल्ली के खिलाफ रन बना कर मनीष भी फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे.

5. युसूफ पठान 

 

हैदराबाद के इस आक्रामक बल्लेबाज ने इस आईपीएल सीजन कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है. इस सीजन इस खिलाड़ी ने बहुत बड़ी पारी नहीं खेली है. अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी पठान बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

6. राशीद खान 

हैदराबाद की टीम के मुख्य गेंदबाज राशिद खान है. इनके खिलाफ रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता है. राशिद अब गेंदबाजी के साथ साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते है.

8. भुवनेश्वर कुमार 

हैदराबाद के मुख्य तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जो इस समय बहुत अच्छी फॉर्म में नहीं है, लेकिन फिर भी ये गेंदबाज दिल्ली की टीम के खिलाफ उपयोगी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. भुवनेश्वर कुमार हैदराबाद की टीम के उपकप्तान भी हैं.

9. सिद्धार्थ कौल

तेज गेंदबाजी में हैदराबाद के पास सिद्धार्थ कौल जैसे गेंदबाज हैं, जो किसी भी समय में आकर विकेट लेने की क्षमता रखते है. अब कौल हैदराबाद की टीम के लिए दिल्ली के खिलाफ अच्छा प्रद्रर्शन करना चाहेंगे.

10. मोहम्मद नबी

हैदराबाद का ये खिलाड़ी पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन कर चूका है. इस खिलाड़ी को केन विलियमसन की जगह टीम में जगह दी गई थी. ये खिलाड़ी गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन कर सकता है.

11. खलील अहमद 

इस खिलाड़ी को इस आईपीएल सीजन एक भी मैच में मौका नहीं मिला है. दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबले में इस खिलाड़ी को संदीप शर्मा के जगह मौका मिल सकता है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

 

The post IPL 2019: दिग्गज को बाहर कर इन 11 खिलाड़ियों के साथ हैदराबाद के खिलाफ उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स appeared first on Sportzwiki.