Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: मिचेल स्टार्क ने इस वजह से ठोका आईपीएल पर 1.53 मिलियन डॉलर का मुकदमा

कोलकाता की टीम ने  2018 की नीलामी में 9.40 करोड़ रुपये की बोली लगाकर मिचेल स्टार्क को टीम में शामिल किया था. लेकिन चोट के कारण वह पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए थे. वह इससे पहले 2016 और 2017 में भी चोट के कारण लीग में नहीं खेल पाए थे. स्टार्क कोलकाता टीम से जुड़ने से पहले विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स टीम का हिस्सा थे.

ये खिलाड़ी इस सीजन भी आईपीएल का हिस्सा नहीं है. अब मिचेल स्टार्क ने आईपीएल पर एक ऐसा लीगल एक्शन लिया है. जिसे जान आप हैरान रह जाएंगे. क्या है मामला आइए हम आपको बताते हैं.

क्या है पूरा मामला !

दरअसल मिचेल स्टार्क पिछले सीजन चोट की वजह से आईपीएल में अपनी फ्रेंनचाईजी का हिस्सा नहीं थे. उनको 9.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम में लिया था. इस दौरान इस खिलाड़ी ने एक इंश्योरेंस लिया था. जिसके तहत अगर इस खिलाड़ी को कोई चोट आती है, तो आईपीएल उनको मुआवजा देगी. इसके एवज में 97, 9 20 डॉलर का इस खिलाड़ी ने प्रीमियम भी भरा है.

1.53 मिलियन डॉलर लेने के लिए कोर्ट पहुंचे मिचेल स्टार्क

अब इस खिलाड़ी ने आईपीएल के खिलाफ लीगल एक्शन लेते हुए 1.53 मिलियन डॉलर का केस कर दिया है. उन्होंने विक्टोरियन काउंटी कोर्ट में लास्ट वीक ये केस दर्ज किया है.

कोर्ट ने कागज़ के अनुसार मामला दर्ज भी कर     दिया है. बता दें,ये खिलाड़ी इस समय ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए भी नहीं खेल रहा है.

विश्व कप में इस खिलाड़ी से ऑस्ट्रेलिया की टीम को बहुत उम्मीद

अभी इस खिलाड़ी ने अपनी आखिरी सीरीज भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान खेली थी. विश्व कप में इस खिलाड़ी से ऑस्ट्रेलिया की टीम को बहुत उम्मीद होगी.

कोलकाता की टीम ने पिछले ही सीजन अपनी टीम से इस खिलाड़ी को बाहर कर दिया था. अब ये देखना होगा इस विवाद में आईपीएल और कोलकाता क्या करेगी. और उनका क्या पक्ष होगा.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019: मिचेल स्टार्क ने इस वजह से ठोका आईपीएल पर 1.53 मिलियन डॉलर का मुकदमा appeared first on Sportzwiki.