Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- आईपीएल के 16 मैचों बाद साफ़ हुई प्लेऑफ की स्थिति, ये 4 टीम कर रही हैं क्वालीफाई

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में रोमांच अब अपने चरम को छूने जा रहा है। इस सीजन का कारवां अब ऐसी स्थिति में पहुंचता जा रहा है जहां से हर टीम की एक जीत और एक हार बहुत ही अहम हो गई है। हार-जीत का अब सीधे उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों पर असर होने जा रहा है।

पॉइंट टेबल में जारी है लगातार बदलाव

आईपीएल के इस सीजन में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराईजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को उनके घर में सनराईजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से मात देकर फिर से नंबर वन पॉजिशन हासिल कर ली।

महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स दो दिन पहले तक तो पहले स्थान पर थी लेकिन उनकी मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बाद सनराईजर्स की शानदार जीत ने अब तीसरे स्थान पर ला दिया है।

सनराईजर्स हैदराबाद टॉप पर, चेन्नई सुपर किंग्स की रन रेट हुई माइनस

अंक तालिका की बात करें तो सनराईजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को गुरुवार को खेले गए मैच में हराया। इस जीत के साथ ही सनराईजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका में +1.780 की मजबूत रन रेट और 6 अंकों के साथ टॉप पर है।

इसके अलावा दूसरे स्थान पर किंग्स इलेवन पंजाब है जिनके नाम तीन जीत के साथ ही +0.164 की रनरेट है। साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स 4 मैचों में 6 अंक लेकर तीसरे स्थान पर खिसक गई है और खास बात ये है कि उनकी रनरेट -0.084 की है और ये उनके लिए चिंता करने वाली बात है।

अंतिम चार स्थानों पर मौजूद हैं ये चार टीमें

तो वहीं फिलहाल टॉप-4 में कोलकाता नाइट राईडर्स बना हुआ है। कोलकाता की 3 मैचों में 2 जीत हैं और वो 4 अंक और +0.555 की रन रेट के साथ मौजूद है।

अंतिम चार में अब दिल्ली कैपिटल्स पांचवें पर मौजूद है हालांकि उनके लिए अच्छी बात ये है कि वो अभी भी रन रेट +0.029 के साथ प्लस हैं। तो वहीं इसके बाद मुंबई इंडियंस, सातवें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स और आखिरी स्थान पर आरसीबी की टीम है जो अब तक खाता नहीं खोल सकी है।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- आईपीएल के 16 मैचों बाद साफ़ हुई प्लेऑफ की स्थिति, ये 4 टीम कर रही हैं क्वालीफाई appeared first on Sportzwiki.