इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का सफर जारी है और अब ये सफर हर किसी टीम के लिए कड़ा होता जा रहा है। जिसमें हर एक टीम की एक हार और एक जीत समीकरण को बदलने का काम करेगी। ऐसे कड़े मुकाबलों में किसी एक खिलाड़ी की महत्वपूर्ण पारी और एक अच्छा स्पेल गेम को बदल सकता है।
कुमार संगकारा ने किंग्स इलेवन पंजाब के डेविड मिलर की तारीफ की
इसी तरह से सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए डेविड मिलर ने आखिरी पलों में 30 गेंदों में 43 रन की बढ़िया पारी खेल अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

डेविड मिलर की यही पारी बाद में किंग्स इलेवन पंजाब के काम आ गई और उन्होंने 14 रनों से जीत दर्ज की। मिलर की इसी पारी से पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा प्रभावित हुए हैं। और उन्होंने मिलर की जमकर तारीफ की।
डेविड मिलर की रणनीति मुझे आयी पसंद- कुमार संगकारा
कुमार संगकारा ने कहा कि
“डेविड मिलर की रणनीति हमेशा ही आक्रमक रही है। मुझे नहीं लगता है कि उनके पास एक बहुत सफल रक्षात्मक खेल हैं, क्योंकि आक्रमकता उनके लिए डिफेंस करने का सबसे अच्छा तरीका है। वो स्पिनरों को भुनाने और बंद करने के लिए उन्हें स्टेंड में मारने की तरफ देखते हैं।”

क्रिस गेल की जगह गेंदबाजी विकल्प को संगा ने किया पसंद
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्रिस गेल के नहीं खेलने को लेकर कुमार संगकारा ने कहा कि
“किंग्स इलेवन पंजाब ने परिस्थितियों में अच्छा काम किया। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए अपनी गेंदबाजी को कमजोर नहीं किया। वे समझ गए हैं कि एक अच्छी तरह से संतुलित गेंदबाजी आक्रमण जो विकेट ले सकता है वो आईपीएल में जरूरी है।”

“इसी के अनुसार उन्होंने अपनी गेंदबाजी को बरकरार रखा। मुझे लगता है कि ये एक बहुत ही सकारात्मक कदम है। ये हमेशा उनके लिए काम नहीं कर सकता लेकिन मुझे दृष्टिकोण पसंद आया।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- कुमार संगकारा ने विराट, रोहित और धोनी को नजरअंदाज कर इस खिलाड़ी को बताया सर्वश्रेष्ठ टी-20 बल्लेबाज appeared first on Sportzwiki.