रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आईपीएल 2019 के पहले पाँचों मैचों में हार मिली है। सीजन के पहले मैच में टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार मिली। उसके बाद टीम की हार का सिलसिला जारी है। केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में टीम जीत के करीब पहुंची थी लेकिन आंद्रे रसेल की विस्फोटक बल्लेबाजी ने टीम को जीत से दूर कर दिया।
विराट के टीम चयन पर सवाल

विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान है और इसके बावजूद आईपीएल में उनकी कप्तानी पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने इस सीजन अभी तक वाशिंगटन सुंदर को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है।
सुंदर को पिछले साल नीलामी में टीम ने 3.2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। इसके बावजूद पिछले सीजन भी उन्हें सिर्फ 7 मैचों में खेलने का मौका मिला था। चिन्नास्वामी की पिच पर वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए।
वाशिंगटन सुंदर इस सीजन एक भी मैच नहीं

वाशिंगटन सुंदर को इस सीजन टीम में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्हों हाल ही में खेले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था।
इसके अलावा सुंदर ने भारतीय टीम के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारत के लिए 7 टी-20 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 6.03 की इकॉनमी से रन देकर 10 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है।
आईपीएल 2017 में शानदार प्रदर्शन

निदाहास ट्रॉफी के प्लेयर ऑफ द सीरीज वाशिंगटन सुंदर ने आईपीएल 2017 राइजिंग पुणे सुपर जायन्ट्स के लिए शानदार गेंदबाजी की थी। पॉवरप्ले में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 11 मैच में सिर्फ 6.16 की इकॉनमी से रन खर्च कर 8 विकेट लिए थे।
ऐसे आंकडें होने के बावजूद विराट कोहली ने अभी तक उन्हें इस सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया है। सुंदर निचले क्रम में रन बनाने की क्षमता भी रखते हैं। इन्हों वजहों से विराट की कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IPL 2019: आईपीएल 2017 के हीरो को विराट कोहली नहीं दे रहे टीम में जगह, अब तक पिला रहा है टीम को पानी appeared first on Sportzwiki.