Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: पृथ्वी शाॅ ने बताया वजह क्यों नहीं मिलेगी उन्हें विश्वकप 2019 में जगह

पृ्थ्वी शाॅ जोकि दिल्ली को ओपनर बल्लेबाज में से एक है, उन्होंने केकेआर के खिलाफ 99 रनों की पारी खेल कीर्तिमान रचने का काम किया. इस मैच को दिल्ली ने केकेआर ने सुपर ओवर में जीत लिया था. केकेआर के खिलाफ पृथ्वी शाॅ एक रन से शतक बाने में चूक गए.

खुद को नहीं मानते विश्वकप का दावेदार

उनसे जब इस पारी के बारे में पूछा गया कि क्या ये पारी आपको विश्वकप में दावेदारी के लिए पुख्ता करेगी तो उन्होंने बड़े ही सहज भाव के उत्तर देते हुए कहा कि-

“मुझे नहीं लगता 99 रनों का पारी से मेरे लिए कुछ बदलने वाला है, इसलिए अभी मेरा ध्यान पूर्ण रुप से आईपीएल पर केन्द्रित है. मैं आईपीएल में अपना काम करुंगा और कोशिश रहेगी कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतूं. मैं एक ऐसा व्य़क्ति हूं जो आने वाले मैचों पर ध्यान देता है. मैं अभी विश्वकप के बारे में नहीं सोच रहा हूं.”

पृथ्वी शाॅ ने की रिकी पोंटिंग, सौरव गांगुली की तारीफ़

रिकी पोटिंग और सौरव गांगुली के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि

“रिकी सर और सौरव सर ने 15 से 20 साल तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला है. और वह अब युवाओं को दिशा देने का काम कर रहे है. उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में काफी कुछ देखा है. उन्हें पता है कि दबाव को केस प्रकार नियंत्रण में रखना है.”

“वे समझते है कि युवाओं को मानसिक तौर पर किस प्रकार तौयार करना है. मैं उनसे काफी कुछ सीखना चाहता हूं. मैं उनसे सवाल करता हूं और वह हर समय मुझे जवाब देते है. रिकी सर एक महान इंसान है. वह काफी शांत रहते है. उन्होंने मुझे सिखाया कि मानसिक तौर पर किस  तरग गेम को आगे बढ़ाना है. वह खेल के तकनीकी पहलूओं पर नहीं जाते हैं.”

सौरव गांगुली इस समय केकआर के साथ न होकर दिल्ली के लिए जुड़े हुए है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आपतक पहुंचा सके.

The post IPL 2019: पृथ्वी शाॅ ने बताया वजह क्यों नहीं मिलेगी उन्हें विश्वकप 2019 में जगह appeared first on Sportzwiki.