इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में विराट कोहली और एबी डीविलियर्स जैसे विश्व क्रिकेट के दो बड़े दिग्गज खिलाड़ियों से लेस आरसीबी ने अब तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से उम्मीदें तो बहुत थी लेकिन इन्होंने उम्मीदों को पूरी तरह से खत्म कर दिया।
आरसीबी की हार से फैंस के साथ ही खिलाड़ी हैं निराश
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अब तक इस सीजन में खेले 6 मैचों में सभी मैच गंवा दिए हैं, जिससे ना केवल आरसीबी के फैंस बल्कि आरसीबी के खिलाड़ी भी बुरी तरह से निराश हैं।

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के साथ ही उनके साथी खिलाड़ी एबी डीविलियर्स हर मैच के बाद अपनी निराशा जाहिर कर रहे हैं और उन्होंने एक बार फिर से आरसीबी की हार पर दुख जताया।
एबी चाहते हैं आरसीबी अपने घरेलू मैदान को बनाए किला
एबी डीविलियर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया में लिखे अपने कॉलम में आरसीबी की हार को लेकर कई बातें रखी। एबी ने अपने इस कॉलम में लिखा कि “अगर आपको टी-20 क्रिकेट में सफल होना है, तो आपको अपने घरेलू मैचों में जीतने की जरूरत होती है।”

अपने समर्थकों के सामने खेलने के दौरान, आपको आदर्श रूप से सुसंगत और पूर्वानुमेय खेलने की स्थिति में खेलने में सक्षम होना चाहिए। और इन परिस्थितियों में पनपने के लिए कौशल के साथ एक मैच में स्क्वॉड को इकठ्ठा करने की जरूरत है। और अपने गेम प्लान को विकसित करना है। इस परिस्थितियों के अनुरूप और दबाव के बावजूद को दृढ़ विश्वास और स्पष्टता के साथ निष्पादित करना होगा।

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की ऐसी टीमें हैं जो अपने घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन करती है। इस बात को लेकर एबी डीविलियर्स ने जोर देकर कॉलम में लिखा कि “रोहित शर्मा की अगुवायी वाली टीम ने विश्व स्तरिय गेंदबाजी लाइन बनाने पर ध्यान दिया।जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पंड्या और अन्य पेसर्स भी वानखेड़े की ट्रेक पर शानदार हैं। इसलिए 2015 और 2017 में घर में ज्यादातर मैच जीते और 2013 सीजन में वो अपने घर में नाबाद रहे।”

“चेन्नई सुपर किंग्स के पास एक शक्तिशाली घरेलू रिकॉर्ड भी है, जहां धीमी चेपॉक की विकेच स्पिन गेंदबाजों के पक्ष में है। इस साल कैनरी येलो में विश्व स्तरीय तिकड़ी है। रविन्द्र जडेजा, हरभजन सिंह और इमरान ताहिर ने जमकर काम किया है और बल्लेबाजों को परेशान किया है।”
एबी इसी कारण से चाहते हैं कि आरसीबी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को एक ऐसा किला बना सके जो दूसरो के लिए बहुत मुश्किल हो जाए। घर में कम से कम मैच हारे।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- लगातार हार के बाद एबी डीविलियर्स ने विराट कोहली और टीम मैनजेमेंट को लगाई फटकार, कहा इन 2 टीमों से लें सबक appeared first on Sportzwiki.